कार्यवाहीन्यूजपुलिसमुंगेली/लोरमीलापता

गुम इंसान कार्यवाही:बालिग युवती को भिलाई से बरामद कर युवक के संरक्षण में पुलिस ने किया सुपुर्द…

हरिपथ:मुंगेली/लोरमीक्षेत्रान्तर्गत गुम हुये बालिग युवती को पुलिस भिलाई से सकुशल बरामद कर बालिग होने से युवक के सरंक्षण मे सौपा गया। मामला प्रेम विवाह का निकला जो युवक-युवती अपने स्वयम की मर्जी से विवाहोपरांत गाँव छोड़ चले गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 15.03.2026 को थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गुरूवाईनडबरी मे एक बालिग युवती के गुम होने की सूचना पर थाना लालपुर मे गुम इंसान कायम कर पतासाजी मे लिया गया था।
मामला गुम इंसान संबंधी होने से लालपुर पुलिस द्वारा तकनीकी एवं बेसिक पुलिसिंग के तहत गुम युवती को पतासाजी के दौरान दिनांक 04.04.2026 को भिलाई मे ईलेश कुमार भास्कर पिता चन्द्र कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी गुरूवाईनडबरी के साथ रहना पाया गया। जिसे बरामद कर विधिवत परिजनोें के समक्ष कथन लेखबद्ध किया गया, जिसमे गुम बालिग युवती के द्वारा बालिग होना एवं स्वंय अपनी ईच्छा से ईलेश कुमार भास्कर के साथ बिना किसी दबावपुर्वक मंदिर मे विवाह करना बताये जाने पर सकुशल ईलेश कुमार भास्कर को सौंप दी गई है।

थाना प्रभारी सुंदरलाल गोरले ने बताया कि गुम इंसान के कथन के बाद युवती अपने पति को सुपुर्द किया गया।

पुलिस की अपील:- मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को गुम इंसान व अपहरण के प्रकरणों की त्वरित निराकरण कर दस्तायाबी करने हेतु निर्देश दिये है एवं अपील की गई कि किसी भी प्लेटफार्म मे आधारहीन खबरों या भ्रामक सोशल खबरों से बचें, किसी भी प्रकार की जानकारी नही होने पर संबंधित थाना/चौकियों से जानकारी प्राप्त करें।

Latest