चुनावछत्तीसगढ़नगरी निकायन्यूजमुंगेली/लोरमीराजनीति

नगरी निकाय चुनाव- धान ,चावल की जोर में निर्दलीय पीस रहा?

हरिपथलोरमी(राजनीति खबर) नगरी निकाय  मतदान के बाद गुणा भाग लगा रहे है,प्रत्याशी अपने थकान मिटाने के बाद अब सीधे भगवान एवं धार्मिक स्थानों में पहुँच रहे है। वार्ड चार दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद है।

नगर पालिका चुनाव वार्ड 4 में भाजपा एवं कांन्गेस में सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा।   स्थानीय विधायक अरुण साव ने बाजार पारा में जनचौपाल लगाकर वार्ड प्रात्याशी आलोक शिवहरे के लिये भाजपा  के पक्ष में आशीर्वाद देने अपील किया था।

कौन है,आलोक शिवहरे बाजार पारा से सटे हुये कंकालिन पारा के जागरूक एवं युवा वर्ग में प्रचलित चेहरा है,जो पिछली बार कम अंतर से चूक गए थे। हारने एवं जितने वाले दोनो भाजपा के दामन थाम चुके है। इस बार आलोक को युवा उत्साहित दिख रहे है।

अनुराग दास को कांन्गेस ने प्रत्याशी बनाया ,जो पिछली बार वार्ड 3 से पार्षद निर्वाचित होकर कांगेस से नगर पंचायत उपाध्यक्ष रहे है,राज परिवार के सदस्य स्व महंत अशोक कुमार  दास के पुत्र है,इसके कारण यह सीट हाईप्रोफाइल मानी जा रही है,व्यवहारिक अंदाज के साथ  गम्भीर व्यकितत्व के कारण बड़े बुजुर्गों एवं किचन पहुँच नेता माने जाते है।

यह चुनाव दोनो के  प्रतिष्ठा के साथ राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर है! इसके लिए दोनो ने वार्ड में लोगो को साधने में कोई कसर नही छोड़े!  इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार डोमन जायसवाल भी मैदान है। जो दोनो के बीच अपना राजनितिक पारी अजमा रहे है।

गौरतलब है,मोहल्ले में दोनो कांग्रेस एवं भाजपा में मुख्य मुकाबला माना है,जिसमे स्थानीय लोग धान ,चावल के नाम से मीम बना रहे है,जो मोहल्ले एवं नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है ? जिसमें दोनो चेहरे चर्चित विषय बनकर उभरे है। आगे  परिणाम क्या होगा ये 15 फरवरी के दिन बतायेगा।  लोग किसको अपना बहुमूल्य वोट प्रदान किये है,ये देखने वाली बात दिलचस्प होगा।

error: Content is protected !!