क्राईम /पुलिसन्यूजयातायातलोरमीवाहनहादसा

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

हरिपथ:लोरमी–11 नवम्बर ग्राम घोबघट्टी में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुम्हरौली निवासी कुमार बरेठ 61 वर्ष पिता मुखीराम  कुछ काम से आ रहा था, की इसी दौरान ग्राम घोबघट्टी में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयाग्रामीणों ने बताया कि चालक बेहद लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बुजुर्ग को ठोकर मार कर आगे निकल गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पास आकर देखा तो ग्रामीण बेहोश पड़ा था,ग्रामीणों की सूचना पर 112 की पुलिस टीम एवं 108 दोनों पहुंची एवम तत्काल वृद्ध को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सी टीम ने  परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज शव को भेजा।

थाना प्रभारी पवन देवांगन ने बताया कि मामले में मर्ग कायम पुलिस विवेचना में जुटी है

Latest