CG-Newsजलभरावतखतपुरन्यूजहादसा

घोंघा नदी को पार करते तीन मासूम बहे!  एक की शव बरामद ,दो की तलाश में प्रशासन जुटी…

तखतपुर: टेकचंद कारड़ा– 22 अगस्त क्षेत्र के ग्राम पंचायत समडील से बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन मासूम बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन ने नदी में बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश अभी भी जारी है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल पिता भुनेश्वर जायसवाल और 8  वर्षीय शिक्षा जायसवाल पिता विजय जायसवाल के रूप में हुई है। निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आने से तीनों बच्चे नदी में बह गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर कई घंटों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दो मासूम अभी भी लापता हैं।


हादसे के बाद समडील गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी नदी किनारे डटे हुए हैं और लापता दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। फिलहाल सभी की निगाहें एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं।

थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने बताया कि तीनों बच्चे स्कूल से नदी पार कर घर जा रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन बच्चे तेज बहाव की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम जल्द गांव पहुंचकर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाएगी और लापता दोनों बच्चों की तलाश की जाएगी।

Latest