अवैध शराबआबकारीक्राइमलोरमी

सात बल्क लीटर अवैध शराब व 60 किलो महुआ लाहन के साथ आरोपी गिरफ्तार…

हरिपथ:लोरमी-31 जुलाई विकासखंड के ग्राम कंसरी में प्रभावी कार्रवाई करते हुए बिशेन बर्मन के कब्जे से 07 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची शराब तथा 60 किलोग्राम महुआ लाहन (मदिरा निर्माण योग्य सामग्री) बरामद कर जब्त किया। 

जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर  आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

Latest