क्राईम /पुलिसचिल्फीडिंडौरीन्यूजलोरमी

गाँव मे युवक की संदिग्ध हालत में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस

हरिपथ:लोरमी-1 अगस्त  ग्राम घानाघाट में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

 चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घानाघाट निवासी वेद प्रसाद उर्फ़ अरुण पटेल 24 वर्ष  पिता स्व. शिवरात पटेल की लाश घर से कुछ दूर संदिग्ध परिस्थिति में मिली। 31 अगस्त को सुबह 8 बजे डिंडौरी में सूचक बड़े भाई अशोक पटेल पिता शिवराज पटेल ने घटना  अपने भाई के लाश मिलने की जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज कराया। 

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदि था, मृतक के चेहरे में चोट के निशान मिला है। मृतक 30 जुलाई रात 8.30 बजे घर से खाना खाकर निकला जिसकी लाश दूसरे दिन सुबह 31 अगस्त को रामचन्द बाडी के सामने नाली के पास लावारिस हालत में मिली है। बताया जा रहा है,की मृतक की मकान कुछ दूरी पर स्थित है। गौरतलब है,कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई ये जांच का विषय है। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

Latest