हाथियों के हमले में दो भैस की दर्दनाक मौत,घर एवँ बाईक किया क्षतिग्रस्त

हरिपथ:लोरमी-24 अक्टूबर वनांचल क्षेत्र ग्राम जमुनाही में तड़के सुबह चार उग्र हाथियों के झुंड ने मवेशियों के तबले में हमला कर दो भैस की कुचलने से दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है। हाथियों के हमले पीड़ित ने बीवी बच्चो के साथ भागकर जान बचाई।

एटीआर के बफर वन क्षेत्र के ग्राम जमुनाही में शुक्रवार को देर रात सुबह 3 बजे अचानक जंगली हाथियों का झुंड ग्राम के निवासी नीलकंठ यादव को सुबह तकरीबन 3 बजे हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज सुनाई दी जब घर से बाहर निकलकर टार्च से देखा तो हाथियों का झुंड उसके घर की तरफ आ रहा था, आनन फानन में नीलकंठ ने अपने पत्नी और बच्चो को लेकर घर छोड़कर बस्ती की तरफ शरण लेने के लिए भागकर अपने और अपने परिवार की जान बचाई।


इधर हाथियों ने उग्रता के कारण घर के तबले खूंटे से बंधे मवेशीयो को हथियों ने कुचले जाने से दो भैस की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई एवँ अन्य मवेशी घायल हो गए। हाथियों का उत्पात सुबह तक भोजन की तलाश में ग्रामीणों के घर को क्षतिग्रस्त कर बाईक को नुकसान पहुचाया। सुबह तक हाथियों धान की फसलों को आहार बनाता रहा। वन विभाग में घटना स्थल पहुंचकर मुआवजा प्रकरण तैयार कर उच्च अधिकारी को पत्र प्रेषित करने की बातें कही है।

मामले में एसडीओ समीर जोनाथन ने कहा कि हाथी हमले का सज्ञान में आया है, विभाग प्रकरण तैयार कर रही है, जल्द ही मुआवजा राशि पीड़ित को प्रदान की जाएगी।