महिला स्वास्थ्य अधिकारी (Cho) की लाश फाँसी पर लटकते मिली! पुलिस जांच में जुटी

हरिपथ:मुंगेली/जरहगांव:20 अक्टूबर ( फलित जांगणे)ग्राम धरमपूरा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) (cho) की फांसी के फंदे पर लाश मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

जरहागांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को रामायण चौक खर्री पारा मुंगेली निवासी मृतका कमलेश्वरी साहू 28 वर्ष के पिता अर्जुन 55 वर्ष 18 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री कमलेश्वरी साहू 28 वर्ष की लाश फांसी के फंदे पर शासकीय क्वार्टर में लटक रही है,पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मृतका कमलेश्वरी 28 वर्ष की लाश को नीचे उतरवाया पंचनामा कर पीएम के लिए मुंगेली जिला अस्पताल रवाना किया गया, जहां रात होने की वजह से सुरक्षित मरचुरी रखवा दिया गया,दूसरे दिन 19 अक्टूबर को मृतका की 100 का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धरमपुरा के उपस्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी cho पद पर कमलेश्वरी साहु 28 वर्ष पदस्थ थी, पुलिस ने बताया कि रविवार को शाम नौकरानी जब झाड़ू पोछा करने पहुंची तो अंदर से दरवाजा मृतका के द्वारा नहीं खोला गया घबराए नौकरानी ने तत्काल गांव के कोटवारे एवं अन्य लोगों को जानकारी दिया जिसके बाद परिजनों को सूचित कर दरवाजा खोलने पर कमलेश्वरी की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
ज्ञात हो कि स्वास्थ्य अधिकारी की किन परिस्थितियों में मृत्यु हुई कैसे हुई यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम विवेचना में जुटी है। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्प्ष्ट होगी।