
हरिपथ:लोरमी 31 मई कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आबकारी विभाग द्वारा लोरमी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने छापेमार कार्रवाई करते हुए दो गैरजमानतीय प्रकरण दर्ज किए तथा बड़ी मात्रा में अवैध देशी मदिरा जब्त की।
कार्रवाई के दौरान ग्राम लगरा निवासी भागवत प्रसाद विश्वकर्मा के कब्जे से 36 पाव (6.480 बल्क लीटर) देशी मदिरा बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसी प्रकार धानाघाट चौकी डिंडौरी क्षेत्र में घनश्याम डडसेना के कब्जे से 45 पाव (8.100 बल्क लीटर) देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों मामलों में कुल 81 पाव (14.580 बल्क लीटर) अवैध देशी मदिरा जब्त की गई। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।