कार्यवाहीक्राईम /पुलिसछत्तीसगढ़नकबजनीन्यूजलोरमी

कपड़ा दुकान के गल्ले से लाखों रुपये पार करने वाला कर्मचारी निकला आरोपी , पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे… 

हरिपथ:लोरमी-13 जुलाई ग्राम रंगियापारा के कपड़ा दुकान के कर्मचारी द्वारा गल्ले से समय-समय पर करीब 1.50 से 2 लाख रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी कर्मचारी  को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ₹60,000 नगद बरामद कर सफलता अर्जित कर विधिवत कार्यवाही किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लखन साहू, निवासी रंगियापारा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी कपड़ा दुकान के गल्ले से लगातार रुपये गायब हो रहे थे, की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी कि विवेचना दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह होने पर दुकान में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे फुटेज की अवलोकन करने पर दुकान में पिछले चार वर्षों से कार्यरत कर्मचारी दुर्गेश साहू द्वारा समय-समय पर गल्ले से रुपये निकालकर चोरी करना पाया गया एवं आरोपी द्वारा लगभग 1.50 लाख से 2 लाख रुपये की चोरी करना पाये जाने से दुर्गेश साहू पिता मनबोध उम्र 26 वर्ष निवासी गोल्हापारा, थाना चिल्फी को हिरासत मे लिया गया, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने इंकार किया, लेकिन सघन एवं तकनीकी पूछताछ के दौरान उसने चोरी करना स्वीकार कर करने पर चोरी गये रकम मे से ₹60,000 नगद बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित ऑपरेशन बाज के अंतर्गत संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी  माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस ने चोरी के मामलों का त्वरित एवं सफल निराकरण करते हुए  आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।     

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक रघुबीर लाल चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Latest