अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: पैसा देख आरोपी दोस्त ने लालच में पत्थर से सीने में वार कर किया हत्या: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल..

हरिपथ: तखतपुर/जूनापारा-21 जून ग्राम बांसाझाल (भाठाखार) के खेत में भुवन सिंह ध्रुव की लाश मिली थी। अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। आरोपी अशोक श्रीवास पिता–तिहारूराम श्रीवास उम्र–45 साल निवासी मनपहरी चौकी जुनापारा थाना–तखतपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज गया। आरोपी अशोक श्रीवास गिरफ्तारी से बचने हेतु आरोपी अशोक श्रीवास हत्या कर फरार था, जिसे आसपास सी.सी.टी.वी. कैमरा व गवाहों से पूछताछ बाद गिरफ्तार किया गया।आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन से मिला आरोपी का सुराग।
हत्या का मुख्य कारण– आरोपी अशोक श्रीवास के मन में अपने दोस्त भुवन सिंह ध्रुव के पास रखे रुपयों की लालच एवं आरोपी का नशा में संलिप्त होना। पुलिस ने आरोपी अशोक श्रीवास से 41500/- रुपये एवं घटना में प्रयुक्त एक पत्थर जिसे आरोपी ने भुवन सिंह के सीने में वार कर हत्या किया था एवं घटना में प्रयुक्त एक ऑटो क्रमांक–सी.जी.10बी.एन. CG10 BN 1761 जप्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि जमुनाहीपारा मनपहरी का रहने वाला आरोपी अशोक श्रीवास मृतक भुवन सिंह ध्रुव का विगत 10–15 साल पहले से जानता पहचानता था, मृतक भुवन सिंह 20–25 दिन पहले खेत बेचकर पैसे रखा था। इसकी जानकारी होने पर आरोपी अशोक श्रीवास कुछ दिनों से लगातार भुवन सिंह से मेल मिलाप बढ़ा रहा था और दिनांक 13/06/2026 को अपने ऑटो क्रमांक CG10 BN 1761 को लेने के लिए आरोपी श्रीवास मृतक भुवन सिंह को अपने साथ लेकर गया और जंगल जाकर मृतक भुवन सिंह को शराब पिलाया गया। भुवन सिंह के पास काफी सारा रुपया होना जानकर रुपयों की लगातार मांग करता रहा। जब आरोपी अशोक श्रीवास को लगा कि भुवन सिंह पूरी तरह नशे में है तब वह भुवन सिंह को ऐसी जगह पर लेकर जाना चाहता था जहां कोई व्यक्ति आसपास न हो एवं आरोपी लगातार भुवन सिंह ध्रुव से रुपयों की मांग किया। जब भुवन सिंह ने अपने पास रखे रुपयों को देने से मना करने लगा तो आरोपी अशोक श्रीवास ने हत्या की योजना बनाकर भुवन सिंह को बांसाझाल के पास अपने विश्वास में लेकर अपने ऑटो क्रमांक से भुवन सिंह को खेत के पास उतारकर वहीं पर रुपये की मांग किया,नहीं देने पर आरोपी अशोक श्रीवास मृतक भुवन सिंह के सीने में पत्थर पटक दिया। भुवन के बेहोश होने पर खेत में ले जाकर सुनसान जगह होने का फायदा उठाते हुए हत्या करने की नियत से और भुवन के पास रखे रुपयों को लेने की लालच में आरोपी अशोक श्रीवास मृतक भुवन सिंह ध्रुव के सीने में एक भारी भरकम 03 से 04 किलो के पत्थर को दो तीन बार भुवन के सीने में पटककर हत्या कर दिया एवं भुवन के पास रखे रुपयों को लेकर अपने घर ग्राम मनपहरी चला गया और मृतक के पास से लिये रुपयों को अपने घर के सीढ़ी के नीचे छुपाकर रख दिया था।
उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के दिशा निर्देशानुसार लगातार हत्या के आरोपी अशोक श्रीवास की खोजबीन की जा रही थी जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधूलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में व चौकी जुनापारा प्रभारी संजीव ठाकुर व पुलिस स्टाफ के सतत प्रयास से अंततः आरोपी अशोक श्रीवास को को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।