उप मुख्यमंत्री के अनुशंसा पर करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत…

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुशंसा पर नगर सहित विभिन्न ग्रामों के लिए करोड़ों की सौगात स्वीकृति प्रदान किये। नगर में सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लांट, लाइबेरी, इंडोर स्टेडियम, भव्य गार्डन, मनियारी जलसंसाधन एसडीओ कार्यालय के लिये भवन एवं तीन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न विभाग में करोड़ो के निर्माण कार्य को स्वीकति प्रदान किया गया।

हरिपथ–लोरमी– 15 फ़रवरी नये प्रथम सत्र में विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री द्वारा नगर एवं क्षेत्र में बड़ी सौगात दिए है।

देखें अपने क्षेत्र के विकास कार्य का लिस्ट-




पूर्व विधायक तोखन साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में बजट से खुशी की लहर है,लोरमी क्षेत्र में विकास कार्यों को तरजीह दिया है। सभी क्षेत्र के कुछ ना कुछ है।
इस अवसर पर भाजपा के महिला मोर्चा के जिलाध्यक्षवर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अरुण उदय हुआ है,विकास की गंगा बहना प्रारम्भ हो गया है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर बंजारे ने कहा की बजट में अनुसूचित जाति के गुरूबालक दास के शहादत स्थल को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करना बड़ा निर्णय लिया गया है। जो प्रशंसनीय है।
क्षेत्र में विकास कार्य के स्वीकृति पर नगर पंचायत अध्यक्ष अंकिता रविशुक्ला, विक्रम सिंह,गुरमीत सलूजा, राकेश दुबे, रवि शर्मा, धनीराम यादव, राकेश छबड़ा , धनेश साहू, विनय साहू, दिनेश साहू , विष्वास दुबे, संतोष साहू फौजी, प्रदीप मिश्रा, ज्ञानेश्वर सिंह,जिला पंचायत सदस्य रानू संजय केशरवानी, विकास केशरवानी, प्रदीप मिश्रा, महाजन जायसवाल, पार्षद घनेद्र राजपूत, सरपंच राम साहू, दरबारी यादव, राजेन्द्र साहू ,सुरेश श्रीवास, विनय साहू, सीमांत दास, रिक्की सलुजा, सहित अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।