उत्सवखुड़ियान्यूजपरम्पराराजनीतिलोरमीविकास कार्यशुभारंभसमाजिक

डिप्टी सीएम अरुण साव ने खुड़िया में साकत पनिका समाज के सामुदायिक भवन का  लोकार्पण कर 9 नवविवाहित जोड़ो को दिए आशीर्वाद…

हरिपथ:लोरमी-28 मई क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम खुड़िया में आयोजित छत्तीसगढ़ साकत पनिका समाज के समरसता महासम्मेलन एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होकर, उन्होंने नवविवाहित 9 जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना किये।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए समाज के पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदर्श विवाह समारोह में 18 परिवार एक साथ जुड़े हैं,और आज सभी नवदंपतियों को पूरे पनिका समाज का आशीर्वाद मिल रहा है।

श्री साव ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं होता। सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज को एक परिवार की तरह जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खुड़िया में सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि खुड़िया सहित पूरे लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क, पुल-पुलिया और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र की दशा दिशा  तेजी से बदल रही है।

इस अवसर पर साकत पनिका समाज के प्रदेश अध्यक्ष वसधारी सावरा , संरक्षक डॉ जेआर ठाकुर , समाज के जिलाध्यक्ष थानूराम बघेल , जिला उपाध्यक्ष गयाराम साकत , पोकर पनिका , गणेश सोनवानी , दशरथ ठाकुर , घनश्याम सोनवानी , अशोक सिंद्राम , प्रदीप साहू , सरोज मरावी , विनोद जायसवाल , अनिल शुक्ला, रमेश बिजवार , संतराम , सुरेंद्र मरावी , मोती बैगा , बैजनाथ राजपूत , वीरेन्द्र निषाद , मनसुख निषाद , बुधरू निषाद जी, मोहन बैगा , मनीराम केहरू , जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सभापति  अनीता साहू ,  रत्ना काटले ,  उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू , नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , धनीराम यादव , विनय साहू , रामेश्वर बंजारे , प्रदीप मिश्रा , दिनेश साहू , संतोष साहू , महाजन जायसवाल , सुशील यादव , दिनेश कश्यप , वेदराम पटेल , राजेंद्र साहू , संदीप सोनी , घनेंद्र राजपूत , रवि शर्मा , रवि शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता एवं सामाजिकगण उपस्थित रहे।

अरुण साव ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवँ शुभारंभ किये

लोरमी– में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 21 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है और आज से निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि अनुबंध के अनुसार भवन निर्माण कार्य 8 महीने में पूरा किया जाना है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए है कि निर्माण कार्य समय से पहले और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा हो, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि जहां बच्चों का भविष्य तैयार होता है, उस स्कूल का अच्छा भवन बनना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है।

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवा प्रतिभा गुरुदयाल जी को सम्मानित किया साथ ही उनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने कहा की गुरुदयाल ने फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा में 105वीं रैंक प्राप्त कर अपने गांव, जिले मुंगेली एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। साथ ही गुरुदयाल की ये उपलब्धि उनके जिले एवं प्रदेश के अनेक क्षेत्रों को प्रेरणा देगी। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का किया शुभारंभ: उप मुख्यमंत्री  अरुण साव 

लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक लगभग 10 किलोमीटर की निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया। यह सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

पोल शिफ्टिंग सहित अन्य आवश्यक कार्यों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के नियमित रूप से जारी रह सके।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

लोरमी में नगर उद्यान, सड़क निर्माण कार्यों का लिया जायजा, स्कूल भवन निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका लोरमी में निर्माणाधीन नगर उद्यान, लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक लगभग 10 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, ग्राम सरईपतेरा से हल्दीबांध एवं सरईपतेरा से झझपुरी सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर पालिका लोरमी में निर्माणाधीन नगर उद्यान पहुंचकर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वसुविधायुक्त नगर उद्यान बनने से बच्चों को खेलने, नागरिकों को बैठने तथा सुबह-शाम सैर करने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। साथ ही ओपन जिम की सुविधा से युवाओं और आमजन को स्वास्थ्य के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

श्री साव ने लोरमी में हायर सेकंडरी स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार अधोसंरचना को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि नए स्कूल भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी से गोंडखाम्ही नहर तक निर्माणाधीन लगभग 10 किलोमीटर सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री साव ने पोल शिफ्टिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने को कहा, जिससे सड़क निर्माण कार्य बिना बाधा नियमित रूप से जारी रह सके। उन्होंने ग्राम सरईपतेरा से हल्दीबांध तथा सरईपतेरा से झझपुरी सड़क निर्माण कार्य का भी औचक निरीक्षण कर नियमित मॉनिटरिंग और लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
…..

Latest