Crime/policeछत्तीसगढ़न्यूजयातायातसड़कहादसा

परीक्षा दिलाकर लौट रहे बाईक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर- युवक की दर्दनाक  मौत। पुलिस जांच में जुटी..

हरिपथमुंगेली/पथरिया -25 अगस्त नगर के मुख्य मार्ग सरगांव रोड में एक आज्ञात वाहन ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक सवार युवक को जबरदस्त ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना में युवक मौके पर दम तोड़ दिया।पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना में जुट गयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 3.10 सरगांव मार्ग में मृतक युवक गजेंद्र प्रसाद जोशी 20 वर्ष पिता रमेश कुमार जोशी  निवासी धरदेही थाना पथरिया  शनिवार को ओपन का परीक्षा दिलाने मुंगेली गया हुआ था परीक्षा देकर वापस अपने गाँव जा रहा था।
तभी नगर से थोड़ी दूर ग्राम दलपुरवा पेण्ड्री के पास पंहुचा था जहाँ किसी अज्ञात वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसायकल क्रमांक सीजी 28 एल 5037 मे सवार युवक गजेंद्र जोशी को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक मे सवार युवक के गले एंव पैर मे अत्यधिक चोटे आई जिसे युवक की घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बिच सड़क मे खून से लतपत पड़े युवक को देख सभी राहगीरों की घटना स्थल मे भीड़ लग गई।जहाँ पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया।

पुलिस मामले में जाँच पांचनामा कर पीएम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रवाना किया  गया ।
मृतक के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया।पुलिस अज्ञात वाहन की पतासाजी करने में जुट गयी है।

Latest