
हरिपथ:लोरमी–21 मई भारतसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में किसान के खेत मे लगे धान की फसल को जंगली जनवरो से बचाने अवैध झटका विद्युत प्रवाहित करेंट के चपेट में आने से तीन पालतू मादा भैसी दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मृत मवेशी मालिको की रिपोर्ट पर किसान के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्राथी ग्राम नवाडीह निवासी वीरेन्द्र पिता मनोहर, नन्दू यादव, युवराज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 मई को प्राथी ने 3 बजे ग्राम गुनापुर के भारतसागर बांध के कैचमेंट क्षेत्र के अंदर खेत मालिक किसान उमेश यादव पिता सूरज यादव ने धान की फसल को सुरक्षा के लिए लगभग दो एकड़ खेत मे चारो तरफ तार से फिनसिंग किया है।

खेत चारो तरफ विद्युत प्रवाहित करेंट तार लगाया गया है,मंगलवार को दोपहर 3 बजे प्राथी वीरेंद्र पिता मनोहर यादव निवासी ग्राम नवाडीह, नन्दू यादव, युवराज यादव का भैसी चारा की तलाश में विचरण कर रहे थे,उसी दौरान विद्युत प्रवाहित झटका तार की चपेट में आकर मौके पर ही तीनो भैसी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। जब मवेशी देर शाम घर नही लौटे तो प्राथियो ने अपने पालतू पशुओं की तलाश किये तो उक्त स्थल पर मृतावस्था में पड़े थे। उनकी होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल थाना पहुँचकर रिपोर्ट कराया।

जंगली जीव आते है,पानी की तलाश में;गौरतलब है,कि ग्राम गुनापुर(भारतसागर बांध) का कैचमेंट क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है,भारतसागर बांध में बड़ी संख्या में पालतू पशुओं के आलवा जंगली जीव भी पानी एवं खाने की तलाश में आते है,ऐसे में करेंट प्रवाहित तार लगाना बड़े शिकार की अनदेखा नही किया जा सकता जो जांच का विषय है।

पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट पर किसान के खिलाफ धारा 325 बीएनएसएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गयी है। पुलिस ने बुधवार को मृत पालतू जानवरो का पशु चिकिसक से पीएम करवाकर पशु मालिको को सुपुर्द किया।
