अवैध शिकारकार्यवाहीक्राइमखुड़ियान्यूजमुंगेली/लोरमीवनविभागवनांचलवाइल्डलाइफ

दो किलोमीटर वनक्षेत्र में फैलाया शिकार करने जीआई तार:  शिकारी गिरफ्तार..

हरिपथ:लोरमी– 13 अक्टूबर ग्राम बघर्रा वनक्षेत्र में  11 केव्ही से अवैध कनेक्शन से दो किलोमीटर तक जीआई तार फैलाकर वन्यप्राणियों की शिकार करने का फंदा लगाने वाले उक्त सामग्री के साथ आरोपी को वनविभाग ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।

वनविभाग को 12 अक्टूबर को रात्रि 8.30 बजे मुखबिर स्व सूचना पर  वन मंडलाधिकारी अभिनव कुमार के  निर्देशानु‌सार उप वनमंडलाधिकारी दशांश सूर्यवंशी के मार्गदर्शन पर वनपरिक्षेत्र अधिकारी रुद्र कुमार राठौर  के नेतृ‌त्व में वन विभाग वन परिक्षेत्र  खुड़िया के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा टीम गठित कर  परिसर के कक्ष के 1524PF में गस्ती के दौरान 

ग्राम बघर्रा परिसर निवासी गेन्दराम  यादव पिता राम कुमार यादव निवासी बघर्रा के वनक्षेत्र में  11 केवहीँ विद्युत से  अवैध रूप से विद्युत कनेक्सन स्थापित कर वन्य जीवीं अवैध शिकार करने के उद्देश्य के वन क्षेत्र की ओर लगभग 02 कि.मी. तक जी, आई, लगा कर तार बोस की खूंटी के सहारे फैलाया गया। 

टीम ने  मौके से परिसर के दो गवाहों के समक्ष जप्ती कर कार्यवाही कर आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपना वन अपराध स्वीकार किया गया तत्पश्यात परिसर के द्वारा वन अपराध क्रमांक  15098/18 दिनांक 13/10/2025 कायम कर आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षन अधिनियम 1972 की धारा 2, 9, 51, 52 के तहत अपराध दर्ज कर  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल करने की कार्यवाही की गई है। 

कार्यवाही में  मनोहर लाल यादव, वनपाल, ओम प्रकाश खूंटे, राजेश पाटले वनपाल,  आशीष बुनकर, शिवचरण यादव एवं अनिल महिलांगे सामिल रहे।

error: Content is protected !!