क्राईम /पुलिसन्यूजलोरमी

खेत मे मिट्टी डालने पर ग्रामीणों की बेदम पिटाई! सरपंच सहित तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज..

हरिपथ:लोरमी– 5 मई खेत में मिट्टी डालने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बेदम पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ग्राम के सरपंच एवं पिता सहित तीन लोगो के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जमुनाही में खेत में मिट्टी डलवाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। ग्राम जमुनाही निवासी प्राथी पुष्पा पति मनोज निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति मनोज निषाद के साथ  ग्राम पंचायत बभनीभवर सरपंच चन्दमणी साहू, उसके पिता रामनाथ साहू, कमलेश साहू ने खेत मे मिट्टी डालने पर विवाद पर आरोपियों ने जमकर पिटाई कर बेदम कर दिया! उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी हाथापाई किया गया वे भी चोटिल है। देररात घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 50 बिस्तर में  भर्ती कराया गया। जिनका उपचार चल रहा है। घायलों से कांग्रेस के नेता एवं जनपद सभापति विद्यानंद चंद्राकर ने मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं परिवार के साथ न्याय दिलाने भरोसा दिलाया। 

पुलिस ने प्राथी महिला की रिपोर्ट पर ग्राम के सरपंच एवं  पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ  धारा 115, 296,(2), (5),391(3),3,5 के तहत जुर्म  दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि घायलों का मुलाहिजा कराया गया है, रिपोर्ट के बाद अन्य धाराएं जोड़ी जा सकती है।

Latest