छत्तीसगढ़बिलासपुर/ लोरमीराजनीति

मोदी की गारंटी वाली संकल्प पत्र से विकास को नई दिशा मिलेगी-स्मृति ईरानी..

हरिपथलोरमी 14 नवम्बर ग्राम कोतरी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनावी सभा को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में स्थानीय सांसद अरुण साव के लिए समर्थन मांगी।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए
उन्होंने कहा राज्य सरकार ने शराब के अभिशाप से छत्तीसगढ़ को मुक्ति दिलाने का वादा किया ऐसा कोई है जो हमारी आस्था का केंद्र बिंदु गंगा मैया की झूठी कसम खाई हो! उनको इस बार हराना है ,उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में नशीली शराब और सट्टे का धंधा जोरों पर है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा सट्टा बाजार का सारथी खुद बन गए हैं! जिससे आम लोग लुटते रहें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी वाली संकल्प पत्र घोषणा पत्र का वादा पूरा होगा। प्रदेश में इस बार भाजपा की सरकार के साथ खुशखली आने वाली है।महिलाओं को 12 हजार ससम्मान दिया जायेगा और यह मोदी की गांरटी है। इसके साथ भाजपा सरकार आने पर 21 क्विंटल धान 31 सौ रूपये की दर से खरीदकर एक मुश्त राशि देंगे। साथ में पांच सौ रूपये में सिलेंडर दिया जायेगा।

कार्यक्रम को अरुण साव ने कहा आज छग में परिवर्तन की हवा चल रही है, राज्य से भूपेश बघेल की वादा खिलाफीभ्रष्टाचारी सरकार जाने वाली है।पूरे प्रदेश से एक ही आवाज आ रही है, कांग्रेस जवईया हेअउ भाजपा अवइया है।

कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, डोंगरगांव प्रत्याशी भरत वर्मा कोमल गिरी गोस्वामी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्वविधायक तोखन साहू, धनेश साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू, वर्षा विक्रम सिंह, शीलू साहू,रानू संजय केशरवानी, प्रदीप मिश्रा, ज्ञानेश्वर क्षत्री, महेंद्र खत्री, रवि शर्मा,दिनेशसाहू, मीडिया प्रभारी विष्वास दुबे एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!