उचित मूल्य दुकानक्राईम /पुलिसचिल्फीडिंडौरीन्यूजलोरमी
सोसायटी से चावल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार



हरिपथ:लोरमी– 14 सितंबर ग्राम साल्हेघोरी के उचित मूल्य दुकान से चावल चोरी करने वाले दो आरोपी को बाईक सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चिल्पी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडोरी चौकी में ग्राम साल्हेघोरी निवासी जलेश्वर 29 वर्ष पिता बेदराम ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27,28 अगस्त रात्रि दरमियान ग्राम के उचित मूल्य दुकान में 5 कट्टा चावल अज्ञात तत्वों द्वारा चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामले में धारा,331,405(ड),317,(2),3,5,बीएनस के अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले में पुलिस आरोपी रामानन्द अहिरवार 27 वर्ष पिता ननकू अहिरवार निवासी,ग्राम सारधा निवासी एवं ग्राम गोड़खामही निवासी अनिल साहू 30 वर्ष पिता बालाराम साहू को गिरफ्तार कर चोरी के चावल बरामद कर घटना प्रयुक्त बाईक जप्त किया है।
