अवैध शराबआबकारीक्राइमचिल्फीडिंडौरीन्यूजलोरमी

आबकारी विभाग ने दबिश देकर 150 किलो महुआ लहान एवं 10 लीटर अवैध महुआ शराब एवं सामग्री के साथ एक महिला एवँ आरोपी के खिलाफ कार्यवाही..

हरिपथ:लोरमी-18 मार्च आबकारी विभाग ने ग्राम साल्हेघोरी एवं झलरी में दबिश देकर 150 किलो महुआ लहान एवं 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला सहित एक आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।

कलेक्टर  कुन्दन कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। लोरमी  क्षेत्र में आबकारी टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने लीला बाई भास्कर के कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने योग्य सामग्री) जब्त किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई में चौकी डिंडोरी क्षेत्र के ग्राम झलरी निवासी छेदी सिंह साकत के पास से 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब तथा 75 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस प्रकरण में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया। संयुक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के प्रभारी अमित शाह, जय सिंह मरकाम, उम्मी रूमा सहित अन्य स्टाफ शामिल रहे। 

error: Content is protected !!
Latest