न्यूजयातायातलोक निर्माण विभागलोरमीविद्युत विभागसड़कहादसा

आफत की बारिश: कोटा-लोरमी मार्ग में पेड़ गिरा मुख्य मार्ग बाधित…

हरिपथलोरमी– 4 जुलाई क्षेत्र विगत दो दिनों से झमाझम बारिश ने जनजीवन  अस्तव्यस्त कर दिया है,इससे लोरमी-कोटा बिलासपुर मुख्य मार्ग में एक पीपल का पेड़ धरासायी हो जाने से रास्ता बाधित हो गया है। विद्युत के तार टूटने से अव्यस्था हो गई। मार्ग में पेड़ गिरने से दोनों तरफ आवगमन बाधित है। तीन घण्टे के बाद मार्ग बहाल हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार  शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे कोटा-लोरमी मार्ग पर ग्राम बांधा  के पास एक विशाल काय पीपल पेड़ मुख्य रास्ते में धरासायी हो गया इससे दोनों तरफ की आवागमन बाधित हो गई है। बड़ी वाहन दोनो तरफ खड़ी है,एवं यात्री बस भी प्रभावित हो सकते है।

बताया जा है कि इससे विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्य मार्ग दोनो तरफ तार भी टूट कर उलझ गए हैं इससे क्षेत्र में विद्युत ब्लैकआउट समान हो गया है! जिसे तीन घण्टा के सुबह 9 बजे मसक्कत के बाद विद्युत व्यवस्था बहाल हुआ। फिलहाल समाचार लिखे जाने  तक पेड़ को मुख्य मार्ग से नहीं काटा गया था इससे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई है। छोटी वाहन लोग दूसरे परिवर्तित मार्ग का सहारा ले रहे है। करीब 3 घण्टे बाद लोकनिर्माण विभाग ने पेड़ को काटकर मार्ग को बहाल किया।

 गौरतलब है,की  अनवरत बारिश से पेड़ पौधे गिरने जैसे घटना हो रही है इससे लोगों की दिनचर्या सिमट के घरों में रह गई।

विद्युत विभाग के जेई के.नेताम ने बताया कि ग्राम बांधा में कोटा मार्ग में पेड़ गिर जाने से विद्युत व्यवस्था बाधित हो गया,जिसके जल्द ही दुरुस्त कर विद्युत बहाल किया जायेगा।

error: Content is protected !!