छत्तीसगढ़ज्ञापनन्यूजमहिलाएंमुंगेली/पथरिया/लोरमी

प्रदेश महिला स्व सहायता समूह संघ की महिलाओं ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन..रेडीटूइट बहाल की मांग…

हरिपथमुंगेली-15 जुलाई  जिला  की महिला समूह के  पदाधिकरीयो ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला स्व सहायता समुह संघ/संगठन के आह्ववान पर विभिन्न मांग को  लेकर पीएम के नाम एडिशनल कलेक्टर निष्ठा पांडे को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में महिलाओं ने उल्लेख किया कि जिला के 1786 महिला समुहों के 26000 सदस्य के परिवारों के 300000 लोग हैं। एवं पूर्व में प्रदेश में रेडी टू ईट फूड निर्माण व वितरण का सम्पूर्ण कार्य करते थे जिसे कॉग्रेस सरकार ने छीन लिया था।

संकल्प पत्र-चूंकि बीजेपी के संकल्प पत्र के मोदी की दी गयी गारंटी के अनुसार पेज नम्बर 16 के क्रमांक 4 में रेडी टू ईट फूड निर्माण एवं वितरण का सम्पूर्ण कार्य महिला स्व सहायता समूहों को पुनः दिए जाने की गारंटी दी गयी थी, इसलिए हम छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला स्व सहायता समूह संघ की सभी महिलाएं तन मन धन से मोदी जी की गारंटी पर विश्वास कर प्रदेश में भाजपा सरकार को लाये हैं।

ज्ञापन सौंपने वालो में जिला रेडी टू इट संघ  महिलाओं के साथ बीजेपी की जिला उपाध्यक्ष अंजना देवी  , संघ के जिलाध्यक्ष  रेखा ठाकुर , सचिव सोनल जैन, उपाध्यक्ष परवीन मलिक, अनीता साहू , मिथिला, इंदु लता, धर्मीन , राजकुमारी , रूखमणी ,सहित अन्य समूह की महिलाए उपस्थित रही।

error: Content is protected !!