पलभर में घर का चिराग:मेला के कुंड में डूबा ! फैली सनसनी, पुलिस जाँच में जुटी…

हरिपथ:मुंगेली- (नन्दकुमार यादव)1 फरवरी ग्राम सेतगंगा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर कुण्ड में 14 वर्षीय बालक का कुंड के पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। कुंड में हादसे के बाद परिजनों का उत्साह गम में डूब गया।

पुलिस ने विवरण बताया कि 1 फरवरी को 10:30 बजे संतोष यादव 56 वर्ष पिता स्व. परसन यादव उम्र 56 वर्ष सा. माराडबरी ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सेतगंगा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर कुण्ड में 14 वर्षीय बालक का कुंड के पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा कि 1 फरवरी सुबह लगभग 8 बजे घटना समय को मृतक मृतक सोहम यादव 14 वर्ष पिता अजीत यादव निवासी शिक्षक नगर कॉलोनी मुंगेली घटना स्थल में माघी पूर्णिमा के अवसर स्नान करने आया था, मृतक को तैरना नहीं आता था, नहाने के कुण्ड के पानी कुद गया जिसमें दूबने से मृत्यु हो गई। बालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई कैसे हुआ,कुंड में किन कारणों से हुआ ये जांच का विषय है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर तत्काल घटना स्थल पहुँचकर लाश का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की विवेचना में जुट गई है।



