अचानकमारउपलब्धिन्यूजमवेशीलोरमीवनविभागवनांचलवाइल्डलाइफ

वनक्षेत्र में बाघिन ने किया गाय का शिकार…

हरिपथ:लोरमी– 13 फरवरी अचानकमार टाइगर रिजर्व के वनक्षेत्र  में अपने दो शावकों के साथ दिखाई देने के बाद बाघिन ने मवेशी का शिकार किया। सूचना मिलते ही प्रबंधन ने तत्काल ग्रामीण एरिया में मुनादी कराने के साथ टीम को अलर्ट करने का आदेश जारी कर दिया है। स्थल पर ट्रेप कैमरा भी स्थापित किया गया।

पद चिन्ह
फाइल फोटो

बाघिन के गाय का शिकार करने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने बाघिन व शावकों के पदचिन्हों से पुष्टि की। वहीं बाघिन व दोनों शावकों की खोजबीन करने के लिए मौके पर ट्रैप कैमरे भी लगा दिया गया है।  जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह 8 बजे बाघिन व शावकों को चहलकदमी करते हुए देखा है। पिछले 15 दिन से बाघिन अपने शावकों के साथ

फाइल फोटो

तालाब के पास पानी पीने के लिए चहलकदम करते हुए दिखाई दी। वनक्षेत्र है जहाँ आसपास बाघिन व दो शावकों के मूवमेंट होने की पुष्टि के बाद वन विभाग व एटीआर के अधिकारी-कर्मचारियों ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी करते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।

मुनादी करते गाँव वनकर्मी

error: Content is protected !!
Latest