उपलब्धिक्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुर

पुलिस ने 100 नग गुम हुए मोबाईल को रिकवर कर लौटाए..

हरिपथ:बिलासपुर– 31 दिसम्बर  पुलिस ने नववर्ष के पूर्व 100 नग मोबाईल फोन रिकवर कर आमजनों को वापस किया। एसीसीयू (साइबर सेल) बिलासपुर एवं शहर के विभिन्न थानो द्वारा आम जनों के गुम हुये 100 नग मोबाईल कीमती लगभग 20 लाख रूपये बरामद कर संबंधितो को सौपने चलाया गया चेतना अभियान।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर आमजनों के गुम हुए कीमती मोबाइल किए गए वितरित।



पुलिस ने बताया कि बिलासपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा गुम मोबाईल तलाश कर संबंधितो को वापस करने के निर्देश दिये गये थे। निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व एसीसीयू) अनुज कुमार के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यू. बिलासपुर के अधिकारी कर्मचारियो द्वारा चेतना अभियान के तहत छत्तीसगढ के विभिन्न जिलो सहित मध्य प्रदेश, झारखण्ड, उडीसा एवं महराष्ट्र से करीब 100 नग मोबाईल फोन बरामद कर आज दिनाॅक 31.12.2025 को मोबाईल धारको को वापस किया गया। वापस किये गये मोबाईल की कीमत लगभग 20 लाख रू है। गुमे हुये मोबाईल वापस पाने की आस छोड चुके व्यक्तियो को जब उनका मोबाईल वापस किया गया तो वे लोग काफी खुश हुये और बिलासपुर पुलिस के इस चेतना अभियान की सराहना करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) सहित बिलासपुर पुलिस के सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


बिलासपुर पुलिस द्वारा नववर्ष पर दिनाॅक 31.12.2025 को करीब 100 नग मिसिंग मोबाईल रिकवर कर संबंधितो को वापस किये गये। गुम हुये मोबाईल के रिकवरी में ए.सी.सी.यू. व बिलासपुर जिले के समस्त थाना स्टाॅफ की महत्वपुर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Latest