अवैध भंडारणअवैध शराबआबकारीक्राइमन्यूजमुंगेली/लोरमी

आरोपी के खेत में 30 बल्क लीटर अवैध महुआ शराब एवं 4 क्विंटल लहान सहित गिरफ्तार

हरिपथ:लोरमी-13 दिसम्बर  ग्राम गोरखपुर में आबकारी विभाग ने  दबिश देकर खेत मे 30 बल्क लीटर कच्ची महुवा शराब एवं 400 किलो  महुआ लाहन जप्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।

जिला कलेक्टर कुंदन के निर्देशन एवम जिला आबकारी अधिकारी  रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

13 दिसम्बर  गस्त के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम गोरखपुर निवासी  आरोपी तुकाराम यादव के खेत की विधिवत तलाशी लिये जाने पर कोयलार नाला के पास आरोपी के कब्जे से 30 बल्क लीटर कच्ची महुवा शराब एवं 400 kg महुवा लाहन कब्जे आबकारी लिया गया आरोपी के ऊपर आबकारी अधि के धारा 34(1)(क) (च)34(2) एवम 59(क) गैरजमानतीय  अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक  अमित शाह आबकारी कांस्टेबल  हरि चरण खूँटे का योगदान रहा।

Latest