क्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुरमुंगेलीवाहन

2019 में किया बाईक चोरी: सशक्त एप्प से आरोपी कंतेली से बाईक सहित गिरफ्तार….

हरिपथ:बिलासपुर3 अप्रेल पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित सशक्त एप्प के माध्यम से आकस्मिक वाहन चेंकिंग के दौरान वर्ष 2019 में चोरी गये मोटर सायकल सहित आरोपी रोशन शर्मा पिता गौरीशंकर शर्मा उम्र 18 साल 05 माह पता ग्राम कंतेली जिला मुंगेली हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर के कब्जे से बाईक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग (भापुसे) बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के द्वारा संचालित ‘‘सशक्त एप्स‘‘ के माध्यम से निर्देशानुसार प्रतिदिन की तरह वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर सर्च किया जा रहा था, कि वाहन चेंकिंग के दौरान बजाज प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 ए बी 5639 को सर्च करने पर वर्ष 2019 में चोरी होना पता चलने पर आरोपी रोशन शर्मा पिता गौरीशंकर शर्मा उम्र 18 साल 05 माह पता ग्राम कंतेली जिला मुंगेली हाल मुकाम तिफरा काली मंदिर के पास थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को मोटर सायकल सहित थाना लाकर पूछताछ करने पर वर्ष 2019 में बंधु काम्पलेक्स के सामने सरकंडा बिलासपुर से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से उक्त मोटर सायकल को बरामद कर जप्त किया गया है एवं विधिनुसार कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक प्रदीप आर्य, प्रधान आरक्षक दिवाकर वर्मा, बलबीर सिंह की भूमिका रही ।

Latest