मुंगेली
दो वर्ष से फरार महिला आरोपी को पुलिस ने पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश..

हरिपथ◆ मुंगेली ◆ 6 सितंबर थाना मुंगेली द्वारा 02 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी कुशमनी जांगड़े को पकडकर विधिसम्मत कार्यवाही कर न्यायालय किया गया पेश। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 1858/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 में जारी था, आरोपी कुशमनी जांगड़े का स्थाई वारंट।
पुलिस ने मामले में संक्षिप्त विवरण बताया कि वर्ष 2021 में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलासपुर के प्रकरण क्रमांक 1858/21 धारा एन.आई. एक्ट 138 की आरोपी कुशमनी जांगड़े पिछले दो वर्षों से फरार थी, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर विधिवत् न्यायालय पेश किया गया।
