जन-चौपालनवरात्रि / देवी स्थलन्यूजमहिलाएंयोजनाराजनीतिलोकार्पणलोरमीविकास कार्य

डिप्टी सीएम ने जनसवांद में सुनी ग्रामीणों की समस्या.. किया विकास कार्यो के लिए  45 लाख की घोषणा..महतारी सदन लोकापर्ण..

हरिपथ:लोरमी– 23 सितंबर ग्राम महरपुर,बिठलदह, नवगांव  में क्षेत्रीय विधायक एवँ उपमुख्यमंत्री  नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन कर आयोजित जन-चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ग्रामीणों  से सीधे संवाद किया। ग्राम नवगांव में महतारी सदन लोकार्पण।

इस दौरान ग्राम महरपुर के जनसंवाद के दौरान ग्रामीणजन अपनी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं के साथ उपस्थित हुए। कई समस्याओं का त्वरित समाधान मौके पर ही किया गया एवं शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

अरुण साव ने ग्रामीणों को  भरोसा दिलाया है कि, सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हर एक समस्या का समाधान सुनिश्चित करेगी। आपकी समस्याएं मेरी समस्याएं हैं, और उनका समाधान मेरी प्राथमिकता है।

महरपुर गांव में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 30 लाख 40 हजार रुपयों की स्वीकृति हुई है। गांव में सीसी रोड निर्माण कार्य जारी है। दो सीसी रोड के लिए 10 लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति की है। नदी में चेक डेम निर्माण के लिए 20 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है एवं गांव में मानस मंच शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा किये। ग्राम बिठलदह में समुदायिक भवन 10 लाख , महामाया मंदिर के लिये 5 लाख शेड के लिय घोषणा किये। ग्राम नवगांव वेंकट में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार की घोषणा किये।

महतारी सदन का सीएम & डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण – महतारी सदन’ महिला सशक्तिकरण का लिखेगा नया अध्याय…अरुण साव

ग्राम पंचायत नवागांव वेंकट में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण कर महिलाओ को समर्पित किया। साथ ही ग्राम लगरा में भी महतारी सदन का लोकार्पण किया गया।

महतारी सदन में किचन, स्टोर रूम, दुकान, मीटिंग हॉल एवं शौचालय बना है। सदन में बिहान की बहने एकत्रित होकर अपनी योजनाओं पर चर्चा कर नीतियां बनाएंगे। और खुद का व्यवसाय कर आगे बढ़ेंगी और सशक्त होगी।

इस अवसर पर गांव की महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों से सार्थक संवाद किया। समूह की दीदियों ने  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार की घोषणा की।

वेंकट नवगांव एवं लगरा में 11 बजे मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय द्वारा  ग्राम दोनो  महतारी सदन भवन निर्माण कार्य  का आनलाइन के माध्यम से लोकार्पण किया।  जिसमें  विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव नवगांव में उपस्थित रहे।  ग्राम लगरा में जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम, जिला पंचायत सभापति बतौर अतिथि सामिल हुए। 

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, जिला पंचायत सभापति रत्ना काठले, समुंद सिंदराम, अनिता साहू,विनय साहू,  नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, ,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू , गुरमीत सलूजा , धनीराम यादव , विनय साहू , रामेश्वर बंजारे , मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप , राजेंद्र साहू , लेखराज सिंह ठाकुर , सुशील यादव , रवि शर्मा , उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे,लेखराज ठाकुर, दिनेश साहू, महाजन जायसवाल,निरंजन अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, रवि शुक्ला, नरोत्तम राजपूत, सोहन डड़सेना, घँशु राजपूत, नरेंद्र खत्री, तामेश्वर साहू, घनश्याम यादव ,कलेक्टर कुंदन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!