अवैध शराबआबकारीकार्यवाहीन्यूजलोरमी

आबकारी ने आरोपी से देशी पाव 35 नग जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा..

हरिपथलोरमी– 14 सितंबर आबकारी विभाग को गस्त के दौरान ग्राम डूमरहा में आरोपी के निवास से 35 नग देशी पाव (6.3बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के।तहत कार्यवाही किया गया।

कलेक्टर के  निर्देशन एवम जिला आबकारी अधिकारी  रविशंकर साय के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

14 सितंबर को आबकारी  उपनिरीक्षक अमित शाह को गस्त के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम डूमरहा थाना चिल्फी आरोपी राजेश कुमार बंजारे के मकान की विधिवत तलाशी लिये जाने पर आरोपी के कब्जे से 35 नग पाव प्रत्येक 180 मिली लीटर कुल 6.3 बल्क लीटर देसी प्लेन शराब कब्जे आबकारी लिया गया ।  आरोपी के खिलाफ  आबकारी अधि के धारा 34(1)(क) ,34(2) एवम 59(क) गैरजमानतीय  अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्य में लोरमी वृत्त प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक  अमित शाह आबकारी कांस्टेबल  हरि चरण खूँटे का सराहनीय रहा।

Latest