देश सेवा कर घर लौटे दो फौजी:गाँव में हुआ भव्य स्वागत…

हरिपथ:मुंगेली/लोरमी– 5 अप्रेल ग्राम सेमरिया एवं धरमपुरा के दो फौजियों ने देश सेवा कर घर लौटने पर ग्रामीणों ने फूलमाला से स्वागत किये।

ग्राम सेमरिया निवासी वीरेन्द्र सिंह फौजी 19 वर्षों तक देश की सेवा किये। इन्होंने उत्तरप्रदेश, पंजाब, जम्मूकश्मीर, सिक्किम लद्दाख जैसे स्थानों में अपनी सेवाएं दिए। घर वापसी पर ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया।

माँ भारती की सेवा में तैनात 24 वर्षों तक रहे वीर सपूत ग्राम धरमपुरा निवासी रामफल कश्यप जब देश की सेवा कर सेवानिवृत्त पश्चात घर वापसी हुए तो भव्य रैली निकालकर चौक चौराहों में फूल मालाओं से उनका सम्मान के साथ स्वागत किया गया। कश्यप भारतीय सेना में हवलदार के पद पर 24 साल तक पुणे, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय रायफल जम्मू, नागपुर, जैसलमेर, लद्दाख जैसे अलग- अलग दुर्गम इलाकों में अपनी सेवाएं दिए।

युवाओं को संबोधित करते हुए रामफल कश्यप ने कहा कि देशभक्ति में कैरियर बनाना चाहिए अनर्गल दुर्व्यसनों से बचते हुए देश के लिए जीने का एक अच्छा सुनहरा अवसर होता है। साथ ही कुछ आर्थिक सहयोग देश के लिए काम करते हुए परिवार को मिल जाता है। यह वास्तव में बहुत ही उत्साहजनक बात है कि हम अपने देश के लिए कुछ कर पा रहे हैं। साथ ही देश प्रेम के लिए सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने नवयुवकों को सतत मार्गदर्शन देने की बात कही। आने वाले समय में हमारे जीवन का ऋण इन भावों की अभिव्यक्ति को पूरा करने में लगेगा। परिवारजनों ने बड़े ही आत्मियतापूर्वक अपने लाल को पकड़कर उनका अभिनंदन किया। आंसुओं की धारा तक नहीं रख पा रही थी यह गर्व के आंसू थे। निश्चित रूप से क्षेत्र के अनेक युवा इस वातावरण में देश के लिए कुछ कर गुजरने के लिए अवश्य लालायित रहेंगे। इस अवसर पर जुठेल राम कश्यप, जनपद सदस्य पवन पाण्डेय, सरपंच अजय गोस्वामी, उपसरपंच योगेश कश्यप, पंच मुकेश शर्मा, लक्ष्मीदयाल कश्यप, रामू यादव, डाकेश कश्यप, शिखर शर्मा, राजकुमार साहू, जितेन्द्र राजपूत, योगेश कश्यप, हेमंत कश्यप, कमलकांत कश्यप, दिनेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



