crimeअवैध परिवहनकार्यवाहीखुड़ियाछत्तीसगढ़न्यूजलोरमीवनविभाग

लकड़ी से लदी ट्रेक्टर को वनविभाग ने संरक्षित वनक्षेत्र से किया जप्त…..

हरिपथ -लोरमी, 25 मई खुड़िया वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक ट्रैक्टर में जलाऊ  एवं बल्ली  से लदी 3 घन मीटर लकड़ी को वन विभाग ने जप्त कर राजसात की कार्यवाही कर रही है।

खुड़िया वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 8:30 बजे को सूचना मिली कि एक ट्रैक्टर वहां जिसमें अवैध रूप से जंगल से हरे वृक्ष को काटकर बल्ली  एवं जलाऊ लकड़ी एकत्रित कर वहां में वहां से परिवहन कर रहा है, इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी रूद्र सिंह राठौड़ ने सब दल  सहित दबिश देकर  उक्त ट्रैक्टर को कक्ष क्रमांक 499 आर एफ से  जप्त कर राजसात की कारवाई किया गया।

वन विभाग ने बताया कि उक्त ट्रेक्टर वाहन के ट्रॉली  दो घन मीटर जलाऊ लकड़ी कर्रा प्रजाति  एवं एक घन मीटर बल्ली साइज के हैं, कुल 3 घन मीटर ट्रैक्टर जंगल से काटी गई, लकड़ी जपत किया गया। विभाग ने जिसका बाजार मूल्य लगभग 15 हजार से ऊपर बताया है। 

वनपरिक्षेत्राधिकारी रुद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि वनविभाग ने ट्रैक्टर मलिक आरोपी रामकुमार यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 15 079/12  वन अधिनियम के तहत राजसात की कार्यवाही किया जा रहा है। 

Latest