
चुनावी पटकथा– चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रही है,वैसे वैसे चुनावी फिजा बदलते जा रही है। रोज नये चुनावी पटकथा लिखे जा रहें है। क्षेत्र में पाला बदलने के समीकरण ओर इशारा कर रहें है।
हरिपथ– लोरमी– 25 अक्टूबर पूरे प्रदेश एवं क्षेत्र में ठंड के साथ चुनाव का पारा बढ़ा हुआ है। इन दिनों चुनाव में क्षेत्र में एक तरफ पार्टियों के नेताओं के बीच रस्साकस्सी चल रही तो दूसरी तरफ नगर के नेताओं की हवाई यात्रा चर्चा का विषय बना हुआ है।

हेलीकॉप्टर यात्रा– नगर के भाजपा नेताओ का हेलीकॉप्टर यात्रा खूब चर्चा हो रही। पार्टी प्रमुख के चुनाव लड़ने का सीधा फायदा कार्यकर्ता मिल रहे है? लिहाजा पार्टी प्रमुख स्थानीय नेताओं को इन दिनों हेलिकॉप्टर से रायपुर एवं अन्य स्थानों में अपने साथ ले जाकर उनका मनोबल बढ़ा रहे है। संगठन के प्रमुख चेहरा चुनाव लड़ने से कार्यकर्ता उत्साहित है! जिसकी चर्चा जोरों पर है। बताया जा रहा है,और भी नेताओं का हेलीकॉप्टर यात्रा में शामिल होने की प्रबल योग दिख रहा है। जिसका इंतजार कार्यकर्ता लगाये बैठे है। फिलहाल चुनावी हेलिकॉप्टर यात्रा जारी है!
साइलेंट ज़ोन– कांगेस के जिलाध्यक्ष के पार्टी से इस्तीफे के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ता साइलेंट मुड में चले जाने की आशंका बनी है ? जसके कारण जल्द ही प्रदेश नेतृत्व जिला में सीएम स्वंम ही बड़ी बैठक लकेकर कांगेस को पुनः रिचार्ज करने आने की प्रबल संभावना बनी हुई है?
नये समीकरण – कांगेस के बाद जेसीसीजे मे अंतर्कलह साफ तौर पर दिख रहा है ! बीजेपी में भी असन्तुस्तो की अंदर ही अंदर भुचाल मचा है,पर सामने नही आ रहे है। क्योकि सीधा पार्टी से निष्कासित होने का भय सता रहा है। भाजपा में अभी फिलहाल ये दिख भले नही रही है ! भीतरघात की चिंता सता रही। जिसकी चर्चा पार्टी के अंदर खुब हो रही है। सागर सिंह के खेमा बदलने से नए समीकरण की आसार से इनकार नही किया जा सकता!
उठापटक जारी – जेसीसीजे में टिकट के लिए घमासामचा हुआ! जिसके कारण पार्टी के अंदर प्रमुख चेहरे के बीच उठापटक चल रही है। एक ही दिन में दोनों प्रमुख नेताओं की खेमेबाजी दिखना शुरू हो गया है! नामंकन के बाद वस्तु स्थिति साफ होगी। आप बने रहिए चुनावी पटकथा में…