निरीक्षणन्यूजपर्यटनमुंगेलीवनविभागविकसित भारतविकास कार्यविशेष खबर

मदकूद्वीप: को पर्यटन केंद्र में विकसित करने प्रधान मुख्य वनसंरक्षक ने किया निरीक्षण…

हरिपथमुंगेली-23 जुलाई पर्यटन क्षेत्र मदकुद्वीप को पर्यटन के रूप में विकसित करने प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण पाण्डे  ने वनवविभाग डीएफओ एवं विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया। 

मुंगेली वनमण्डल  के  अंतर्गत मदकूद्वीप शिवनाथ नदी किनारे स्थित खूबसूरत द्वीप में बहुतायत संख्या में कई दुर्लभ प्रजाति के पक्षी पाए जाते है जिनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बर्ड आईलैंड के रूप में विकसित करने एवं बायोडायवर्सिटी पार्क निर्माण करने की शासन की मंशा को मुहूर्त रूप देने के संबंध में शीघ्र कार्य आयोजना बनाने के लिए वनमण्डलाधिकारी मुंगेली अभिनव कुमार को मार्गदर्शन प्रदाय किया गया।

 मदकुद्वीप लगभग 24 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हरियाली से भरपूर प्राचीन मंदिर और एतिहासिक व पुरातात्विक महत्व के लिए भी प्रसिद्ध है। मदकूद्वीप राजधानी रायपुर एवं न्यायधानी जिला बिलासपुर के बीच पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनाए जाने की अपार संभावनाएं है। इस अवसर पर वनवविभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!