
हरिपथ:बिलासपुर– 5 अप्रेल आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाईन सट्टा खेलते दो आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी- सौरभ पवार पिता स्व. संजय पवार 32 वर्ष साकिन सिंधी कालोनी जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपसुर।
एवँ –कमल पंजवानी पिता आनंद पंजवानी 30 साल साकिन चकरभाठा कैम्प चकरभाठा से जप्ती मश्रूका
1 02 नग मोबाईल
2 एक नग एक्टिवा क्र. सीजी-10 एजे- 8770
3 नगदी रकम 1,48,500 रू जप्त कर बड़ी कार्यवाही किया है।

पुलिस ने मामले का संक्षिप्त विवरण बताया कि वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर जिले मे जुआ, सटटा के अपराध पर पूर्ण अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया है। दिनांक 04.04.2026 के मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि दो व्यक्ति मोबाईल फोन में आईपीएल क्रिकेट राजस्थान रायल वर्सेस गुजरात टाईटन में टीम के हार जीत बाल में रन बनाने, आनलाईन जुआ नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर accu एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर दो युवक सौरभ पवार एवं कमल पंजवानी के पास एक नग एक्टिवा क्रमाक सीजी-10 एजे- 8770 नगदी रकम 148500रू एव दो नग मोबाईल ओप्पी कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाईन अपराध क्र 448 /26 ,धारा 7(2) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम, धारा-112 बीएनएस के तहत कार्यवाही किया गया। है।



