मुंगेली/लोरमी

राजा त्रिपाठी बने jccj युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष..

हरिपथ न्यूजमुंगेली/ लोरमी●●17 मार्च जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी एवं प्रभारी महामंत्री महेश देवांगन के निर्देशानुसार एवं लोरमी विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी के अनुशंसा पर राजा त्रिपाठी को ( अजीत जोगी युवा मोर्चा) जिलाध्यक्ष, मुंगेली -जिला के पद पर नियुक्त किया गया है।

क्षेत्र के युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया है, राजा त्रिपाठी ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है, यह मेरे लिए कोई पद नही है, मैं इसे एक दायित्व के रूप में,एक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करता हु, और मैं अपने इस जिम्मेदारी को पुरि निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगा, मुझे बहुत खुशी है कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुझे इस योग्य समझा, मैं अपने जीवन के प्रत्येक क्षणों को पार्टी के हित के लिए उपयोग करूँगा…!!

इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने कहा कि युवा पार्टी की असली शक्ति है,आगे चलकर पार्टी के क्षेत्र व देश के विकास में अमूल्य योगदान रहेगा। निश्चित रूप से राजा युवाओं के जनकांक्षाओं पर खरा उतरेगा।

नियुक्ति पत्र

error: Content is protected !!