खुड़ियान्यूजलोरमीवनांचलविद्युत विभागविधानसभा

आँधी तूफान से ट्रांसफार्मर गिरे,तार,पोल टूटे!

हरिपथ:लोरमी-6अक्टूबर क्षेत्र में सोमवार को शाम 5 बजे अचानक मौसम ने करवट लेकर तेज आंधी तूफान से  पोल एवं विद्युत तार के टूटने से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो के बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है।इससे विद्युत व्यवस्था बाधित हो गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार आंधी तूफान से ग्राम खुड़िया के घुंटादफाई  बाजारपारा मोहल्ले के ट्रांसफार्मर पोल से नीचे गिर गया। आँधी तूफान से नवरंगपुर फीडर कुटेलाटोला मे तार टूट गये, अखरार फीडर सहित वनाचंल क्षेत्र के अन्य ग्रामो के विद्युत सप्लाई बाधित होने की जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि आंधी तूफान के बाद बारिश भी हुई जिससे विभाग को विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने में मशक्कत करनी पड़ रही है,पेड़ो को काटने एवं हटाने में एक्सीवेटर का सहारा लेकर विद्युत कर्मचारी जुटे है।

Latest