CG-Newsउत्सवपरम्पराभाजपामुंगेली/लोरमीराजनीतिविकसित भारतसफलता

भाजपा के 45वे स्थापना दिवस पर डिप्टी सीएम अरुण साव एवं केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया कार्यकर्ताओं  सम्मान…

हरिपथमुंगेली/लोरमी– भारतीय जनता पार्टी 45 साल की हो गई है। आज देश में जो असाधारण परिवर्तन हुआ है, उसका कारण जनसंघ और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा है। भाजपा एक मात्र पार्टी है जो विचारधारा पर चलती है। जिनके सारे कार्य विचारधारा पर आधारित हैं। यह बातें उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली एवं लोरमी भाजपा कार्यालय में कही। 

डिप्टी सीएम अरुण साव, केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं विधायक पुन्नू लाल मोहले ने भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसंघ, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। वहीं पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया। 

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, मैं भाजपा का सदस्य ही नहीं, बल्कि इसी पार्टी में पैदा हुआ है। पूज्य पिता जी के साथ 10 वर्ष की उम्र से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। उस समय हमें चिढ़ाते थे कि, जिस दीये में तेल नहीं, सरकार बदलना खेल नहीं। इसके बावजूद हम निरन्तर आगे बढ़ते रहे। एक वोट से अटल जी की सरकार गिर गई। तब अटल जी ने जवाब दिया था कि, आज आप हम पर हंस रहे हैं, लेकिन भविष्य में लोग आप पर हंसेंगे।उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पहले हमें दो सांसदों वाली पार्टी कहकर चिढ़ाते थे।

केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा  मोदी जी जैसे असाधारण कार्यकर्ता के नेतृत्व में भाजपा ने रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाई है। भाजपा की कार्यपद्धति ऐसी है कि, पार्टी के 10 करोड़ कार्यकर्ताओं में से कोई भी एक व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। मैं भी एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के संस्कार का अनुसरण कर और पार्टी के आशीर्वाद से राज्य मंत्री का दायित्व मिला। 

वरिष्ठ विधायक पुन्नू लाल मौहले  ने कहा कि, हमारे राजनीतिक पितृ पुरुष स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक देश, एक विधान, एक संविधान की बात कही थीं। पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता से राष्ट्र प्रधान बने मोदी जी की सरकार ने विचारधारा पर चलकर कश्मीर से धारा 370, 35a को हटा दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की विचारधारा पर चलकर अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया। भाजपा विचारधारा पर चलते हुए मां भारती के पुराने वैभव को पुनः प्राप्त करने के लिए कार्य कर रही है। करोड़ों कार्यकर्ताओं के दम पर हम इस लक्ष्य को निश्चित ही हासिल करके रहेंगे। 

जनसंघ के वरिष्ठ नेता एवं उनके परिवार के सदस्यों का श्रीफल साल देकर सम्मानित किया गया जिसमें राम मनोहर यादव, गुरमीत सलूजा ,महेश शर्मा ,राजेंद्र सलूजा, श्रीमती अंजना देवी दास   ,श्रीमती कृष्णा बाईकश्यप ,बड़ा गिरी गोस्वामी ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय ,सत्तू कश्यप भक्ति सिंह ठाकुर ,तुखराम साहू , शालिक राम साहू ,महासिंह श्रीवास ,बिसाहू राम डड़सेना , स्वारथ लाल साहू ,किशन दास बघेल , राकेश गुप्ता , रामावतार राजपूत, तीतरा राजपूत राकेश दुबे सहित अन्य सामिल है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष  दीनानाथ केशरवानी ,  जिला पंचायत अध्यक्ष  श्रीकांत पाण्डेय , नगर पालिका अध्यक्ष  सुजीत वर्मा , गुरमीत सलूजा, ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय,,कोमल गिरी गोस्वामी , अंजना देवी दास, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप , लेखराज सिंह ठाकुर, विनय साहू दिनेश साहू, महाजन जायसवाल, रवि शर्मा, राकेश दुबे, अशोक साहू, अशोक जयसवाल , तितरा राम राजपूत , रामअवतार राजपूत रामकुमार, रामेश्वर बंजारे , जवाहर दिवाकर , विश्वास दुबे , शिव शंकर यादव,  घनश्याम यादव , अशोक सिंद्राम जी देवचरण भास्कर , नरोत्तम राजपूत , गणेश राजपूत , खडानन कश्यप ,रामनिवास राजपूत, अमित बैस, दुखीराम साहू ,महेंद्र खत्री ,विकास केसरवानी, अभिषेक पाठक, देवेंद्र विश्वकर्मा, मुकुल तिवारी , देवेंद्र केसरवानी ,धीरज जायसवाल ,ओमकार खत्री ,नरेंद्र खत्री ,घनश्याम खत्री, श्रेय त्रिपाठी ,सुरेश श्रीवास, पवन गुप्ता, धन्नू  साहू  , सोहन डडसेना, पूर्णिमा अहिरवार ,अमृता घृतलहरे ,कुंज बिहारी तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के परिजन, पंचायत व निकाय के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या  कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

error: Content is protected !!