क्राईम /पुलिसखुड़ियान्यूजलोरमीवनांचलविधानसभा

अधेड़ उम्र का प्रेम प्रसंग: वनाचंल में एक ही मकान में महिला,पुरूष की लाश मिलने से मची हड़कम्प…पुलिस जाँच में जुटी..

हरिपथ:लोरमी4 जून सुदूर वनाचंल क्षेत्र के ग्राम पटपरहा में बैगा परिवार के  महिला & पुरूष की  एक मकान में दोनो के लाश मिलने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अधेड़ उम्र की प्रेम प्रसंग मामला की आशंका जताई  है। मृतक के पत्नी एवं मृतका के पति पहले ही देवलोकगमन कर चुके है। पुलिस के  पूछताछ में दोनो जोड़ें  कुछ दिन पूर्व अन्यत्र स्थान भागकर घर लौटने की जानकरी सामने आई है। दोनो के पुत्र पुत्रियों के विवाहित होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खुड़िया चौकी क्षेत्रान्तर्गत सुदूर वन क्षेत्र के ग्राम पटपरहा में बुधवार को दोपहर 3 बजे जानकारी मिली कि  50 वर्षीय संतराम बैगा की अपने गमछे से लाश फांसी के फंदे पर लटकती हुई  है। नजदीक  नीचे खाट पर 40 वर्षीय रामकली पति स्व चन्द्रर बैगा की लाश भी बरामद की गई है। 

पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर दोनो की शव को पंचनामा कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य के केंद्र रवाना किया गया।पुलिस ने बताया कि रामकली की मौत जहर का अज्ञात जहर सेवन करने से होने की आंशका जताई है। 

पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि मृतका एवं मृतक के कुछ माह पूर्व दोनो के पति एवं पत्नी की मौत हो चुकी है। ऐसे में दोनो भी एक ही सामुदाय से आते तो आपस मे मेल जोल बढ़ा और आपस मे प्रेम प्रसंग स्थापित हो गया। कुछ दिन पूर्व दोनो जोड़े घर एवं गाँव से कही दूर चले गए थे। कुछ ही दिन पूर्व दोनो घर लौटे थे,बताया जा रहा है,दोनो के बालिग बेटे बेटियों के शादी हो गए। ऐसे अधेड़ उम्र के प्रेम प्रंसग लोक लाज के भय से यह आत्मघाती कदम होने की शंका जाहिर किया जा रहा है। गाँव मे दोनो के अचानक शव मिलने से हड़कम मचा हुआ है। गौरतलब है कि दोनों महिला पुरुष की मौत किन परिस्थितियों में हुई कैसे हुई क्यों हुई और क्या घर में दबाव डाला गया यह जांच का विषय है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।खुड़िया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

खुड़िया चौकी प्रभारी माधव टांडिया ने कहा मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है,पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है। 

एसडीओपी हरविंदर सिंह  बैगा महिला & पुरुष की लाश मिली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनो कें परिजनो से पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।  

Latest