क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/लोरमी

घर वाले सोते रहे चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी को उठाकर ले गए! नगदी सहित 90 हजार का माल पार .. पुलिस जांच में जुटी…

अज्ञात लोग सुने पड़े मकान को रेकी कर निशान बनाया जा रहा है!   विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक ही पैटर्न में घटना को अंजाम दे रहे है!

हरिपथलोरमी/मुंगेली– 13 जून ग्राम मोहतरा कुर्मी में अज्ञात तत्वों दरवाजे का ताला तोड़कर आलमारी को उठाकर ले गए। खेत मे आलमारी से लगभग 90 हजार की सोने चांदी के आभूषण सहित नकदी में हाथ साफ कर दिए। पुलिस ने जुर्म कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालपुर थाना अंतर्गत  ग्राम मोहतरा कुर्मी में सुदर्शन कश्यप के घर मंगलवार की रात 2 से 3बजे के आसपास अज्ञात तत्वों  ने पीड़ित के  घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसकर आलमारी को उठा कर घर से 200मीटर बाहर ले जाकर आलमारी का ताला तोड़कर 40हजार नगदी सहित 40तोला चांदी का पुराना पायल डेढ़ मासा सोने का आभूषण सहित कुल 90हजार का समान लेकर फरार हो गए।

पीड़ित ग्रामीण सुदर्शन कश्यप पिता स्वर्गीय धनी राम कश्यप अपने परिवार सहित घर के पीछे परछी में रात में खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर के सामने का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिए। 

ज्ञात हो कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं सामने आई है,जो एक ही पैटर्न जैसी है। उक्त घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अभीतक अज्ञात तत्वों तक पहुँचने में सफलता नही मिली है। इससे उनका  हौसले बुलंद होते जा रहे  है।पुलिस बार बार लोगो से अपील कर घर को सुना नही छोड़ने एवं गाँव मे नये व्यक्ति को देखने पर तत्काल सम्बंधित थाने में सूचना देने निवेदन कर रही है।

घटना की रिपोर्ट प्रार्थी अमरनाथ कश्यप ने बुधवार को लालपुर थाने दर्ज कराया। उप निरीक्षक लक्ष्मन खूंटे , प्रधान आरक्षक अनुज डहरिया , सहायक उप निरीक्षक देवेश अग्निहोत्री ने ग्राम मोहतरा कुर्मी जाकर घटना स्थल का मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380कायम कर चोरी की पाता साजी में जुटी है।

error: Content is protected !!