तखतपुरन्यूजबिलासपुरहादसा

एक साथ 17 बकरी-बकरा की संदिग्ध मौत: गाँव मे मचा हड़कंप…

हरिपथ:तखतपुर(टेकचंद कारड़ा)- 11 अप्रेल रात में बकरी को दाना खिलाकर किसान घर में सो गया और जब सुबह जगह तो देखा कि कोठे में 17 बकरी बकरा मृत अवस्था में पाए गए इसकी सूचना किसान ने पुलिस को दी और पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चितावर निवासी प्रेम लाल बिरको पिता महाजन बिरको ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 9 अप्रैल की रात में वह अपने घर में 17 बकरा बकरीयों को दाना पानी दिया और उसके बाद वह घर में सो गया। 10 अप्रैल की सुबह जब वह जगा और कोठे में गया तो स्थिति देखकर दंग रहा गया जिन बकरीयेां को वह रात में दाना पानी देकर गया था उन सभी 17 बकरीयां मृत अवस्था में पाए गए। उसको देखते ही किसान अपने स्तर पर जांच पड़ताल किया और सूचना सरपंच को भी दिया फिर तखतपुर थाने एवं पशु चिकित्सा विभाग में सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और पशु चिकित्सा विभाग की ओर से चिकित्सक डां हेमंत नेताम पहुंचे और मृत बकरीयों को देखा उसके बाद वे आसपास के लोगों से जानकारी ली तब लोगों ने कहा कि रात में बकरीयों के चिखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी तब पशु चिकित्सक ने आशंका जताई की किसी जंगली जानवार ने हमला बोला होगा फिर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर लैब लेकर चले गए वहीं पुलिस भी मामले की तहकीकात कर रही है।

एक साथ 17 बकरीयों की मृत पाए जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की भी टीम ने मौके का जायजा लिया और अपने स्तर पर जांच पड़ताल प्रांरभ कर दिया है।
किसान सदमें में_ किसान प्रेम लाल बिरको जिन बकरीयों को रात में दाना पानी देकर सो गया था, सुबह वे सभी मृत अवस्था में मिले जिसे देखकर वह समझ नही पा रहा है कि ऐसा क्या हो गया कि एक साथ सभी बकरीयों की मृत्यु हो गई और बकरी पालन कर रही प्रेम लाल अपनी जीविको पार्जन करता है बकरीयेां के मर जाने से उसके सामने गुजर बसर की भी समस्या हो गई है।

Latest