छत्तीसगढ़राजनीतिलोरमी

बाईक रैली में शामिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मंच तक पहुँचे -अरुण साव 

हरिपथ -लोरमी 13 अक्टूबर भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव प्रथम नगर आगमन पर युवा मोर्चा के युवकों के साथ बाईक चलाकर विश्राम गृह तक एवं वहाँ से पैदलचलकर विशाल रैली के साथ मानस मंच में आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुये।

नगर के मानस मंच में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित महिला सम्मेलन में अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि सामिल हुये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुऐ उन्होंने कहा कि गाँव, गरीब और किसान के चिंता नरेंद्र मोदी ने किया है। वो गरीब का बेटा कभी गर्मी,ठंडा,बरसात नही जाना निरन्तर गाँव,गरीब किसान का ख्याल किया है। सेवा ,समर्पण और त्याग के भावना के साथ देश के विकास में ध्यान लगाएं है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद आपके सम्मान के लिए शौचालय निर्माण गाँव-गाँव कराये। देश मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर महिलाओं के लिए निःशुल्क उज्जवला योजना से गैस वितरण किये। उंन्होने महिलाओं के सामने सिर झुकाकर अविवादन कर आशीर्वाद देने अपील किये।

इससे पहले वे ग्राम पेंड्रीतलाब से युवा मोर्चा के साथ बाईक चलाकर विश्राम तक पहुँचे। विश्राम गृह से फव्वारा चौक,मुंगेली चौक,पुराना बस स्टैंड होकर मानस मंच तक कार्यकताओं के साथ पैदल यात्रा किये एवं इस दौरान वे शनिदेव मन्दिर में पूजा अर्चना कर सड़क में व्यापारियों से मिलते रहे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान उनका आतिशीबाजी कर फूलमाला से स्वागत किये।

कार्यक्रम समापन के बाद वे धनेश साहू , दिनेश साहू एवं श्रेय त्रिपाठी के निवास उनसे मुलाकात किये एवं पार्टी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ से मिले।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक तोखन साहू, महिला प्रदेशाध्यक्ष सालिनी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना दास, जिलाध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, प्रदीप मिश्रा, दिनेश साहू ,दुर्गा उमाशंकर साहू, धनेश साहू, धनीराम यादव, विनय साहू, गुरमीत सलुजा, वीरेन्द्र गुप्ता, सन्तोष साहू (फौजी) घनेन्द्र सिंह राजपूत, दरबारी यादव, सहित बड़ी संख्या में मंडल, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!