छत्तीसगढ़राजनीतिलोरमी

जेसीसीजे से टिकट नही मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी के बगावती सुर! नामंकन भरकर लड़ेंगे चुनाव?

हरिपथ-लोरमी-26 अक्टूबर चुनाव को लेकर क्षेत्र में घमासान मचा हुआ।है। इन दिनों लोरमी क्षेत्र में टिकट को लेकर से नाराजगी जेसीसीजे के विधनसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने स्थानीय हरिशोभ भवन में बैठक लेकर समर्थकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं राय सुमारी किये। फिलहाल बिना पार्टी से इस्तीफा दिए वह नामंकन दाखिल करेंगे।

इस अवसर पर मनीष त्रिपाठी ने कहा वह  27 अक्टूबर को अपना नामंकन रैली निकालकर नामंकन भरेंगे अगर पार्टी चाहेगी तो वह जेसीसीजे के प्रत्याशी के रूप में होंगे। नही वह निर्दलीय चुनाव लड़ने तैयार है। उन्होंने कहा कि अभी समय बिता नहीं है, अगर पार्टी हाई कमान चाहेगी कार्यकर्ताओं की जन भावनाओं को समझेगी प्रदेश कमेटी की जन भावनाओं को समझेगी तो हमें टिकट दे सकती है और नहीं देती चुनाव मैदान में उतरेंगे!

जब क्षेत्र में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का झंडा उठाने वाला नहीं रहा गया तब से आज तक जन सैलाब पार्टी के लिए बना के रखा। गौरतलब है,की मनीष त्रिपाठी एक बार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव बतौर निर्दलीय जीत दर्ज किए थे। एक बार फिर से वे निर्दलीय लड़ेंगे ये आने वाला कल बतायेगा!

पार्टी को दिखाया आईना-मनीष त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी हाई कमान को समझना चाहिए जब कोई नहीं था तब मनीष त्रिपाठी ने जोगी का झंडा उठाने वाल विधानसभा में कोई नहीं बचा था तो मनीष त्रिपाठी ने झंडा उठाया और गांव में झंडा के साथ जोगी के आवाज बुलंद किया । जोगी  के विकास मसौदा एवं समरसता का सन्देश दिया। छत्तीसगढ़ में आस की दीपक जलाया उसे गांव गांव में रोशनी को फैलाया की रोशन के बराबर किया। आज के टिकट सूची  आने के बाद  घटनाओं के बाद जनता की शरण में जाएंगे जनता क्या करती है, कि उनके ऊपर है, लेकिन हम लोरमी के स्वाभिमान की रक्षा करेंगे लोरमी की रक्षा करेंगे

पार्टी ने अन्याय – मनीष त्रिपाठी ने कहा हमारी पार्टी ने हमारे साथ अन्याय किया अब इसका फैसला विधानसभा क्षेत्र की जनता पर बिल्कुल निर्भर है, हमारे कार्यकर्ताओं के ऊपर भरोसा है,यहां गौरवशाली विधानसभा क्षेत्र में मनीष त्रिपाठी को मेरे कार्यकर्ता एक ब्रांड बनाकर विधानसभा में स्थानीय काम किया है।

पत्रकार वार्ता में मनीष त्रिपाठी

लोरमी विधानसभा क्षेत्र में 50 साल में आज तक विधायक नहीं बन पाया मानता हूं,इसके लिये स्थानीय कार्यकर्ता ने मेहनत से तैयार किया। उनमें और हमने जमीन आसमान का फर्क है, हम जनता के लिए लड़ने वाले हैं। उन्होंने विपक्षी पर जमकर बरसे और अपनी बात रखी। इस अवसर पर भीमभारत, नरोत्तम कश्यप, भानू खांडे, नोहर पंडित,राजा त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

Latest