Lormiउत्सवउपलब्धिघोषणाछत्तीसगढ़जागरुकतात्योहारधर्म-संस्कृति-कलानगरी निकायन्यूजपौधा रोपणभाजपायोजनालोरमीवनविभागविकसित भारतविकास कार्यविधानसभा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव : एल्डरमेन शपथ ग्रहण, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा,  वनमहोत्सव एवं स्कूली छात्राओं को किये सायकल वितरण…

हरिपथ:लोरमी-23 उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव विभिन्न कार्यक्रम में सामिल हुए। एल्डरमेन शपथ ग्रहण, वनमहोत्सव, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा एवँ आत्मानंद स्कुल के छात्रों को निःशुल्क सायकल वितरण किए। सर्वप्रथम वे कबीर भवन में आयोजित नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने एल्डरमेन नितेश अग्रवाल मिंटू, अमिताभ तिवारी, अशोक साहू, , विनोद सिंह राजपूत, दुष्यंत खत्री को एसडीएम अजित पुजारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अरुण साव का गोयल परिवार पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि एल्डरमेन का दायित्व सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ नगर के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि, आपके अनुभव और सहयोग से नगर पालिका के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

श्री साव ने कहा कि हम सभी का लक्ष्य लोरमी को स्वच्छ और सुंदर नगर बनाना है। सभी के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए लोरमी को नई पहचान दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

श्री साव ने कहा कि, पांचों मनोनीत एल्डरमेन प्रतिभाशाली हैं। नगर पालिका में 18 पार्षद हैं, अब कुल 23 जनप्रतिनिधियों की टीम मुलाकात लोरमी के विकास के लिए काम करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि, आगामी समय में सभी विकास कार्य दिखेगा। नगर में सभी मूलभूत आवश्यकताओं की स्वीकृति कर दी गई है। नगरवासियों के सुझाव के अनुसार, विकसित लोरमी का निर्माण करेंगे। 

लोरमी में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की बहुड़ा यात्रा*

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रथ खींचकर लिया भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक श अरुण साव शुक्रवार को नगर  में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की पावन बहुड़ा यात्रा में श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। मौसी घर (गुंडिचा मंदिर) से भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की वापसी यात्रा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु को रथ पर विराजमान किया। उन्होंने श्रद्धाभाव से रथ खींचकर प्रभु के श्रीचरणों में नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति के साथ शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का पावन प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं। हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु से समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, प्रगति और जनकल्याण की कामना करते हुए कहा कि प्रभु की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पौधरोपण कर, वन महोत्सव का किया शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का अपील- 

लोरमी– 24 जुलाई   पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 3.0 का शुभारंभ लोरमी विकासखण्ड के ग्राम बैगाकापा में किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कल्पवृक्ष रोपित कर सन्देश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया तथा उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासकीय हाई स्कूल बैगाकापा के विद्यार्थियों एवं पर्यावरण स्वयंसेवकों ने सीड बॉल (बीज गेंद) निर्माण का प्रदर्शन किया तथा इसके महत्व की जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए ‘वृक्ष मित्र वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह वाहन गॉवों-शहरों में जाकर नीबू, मुनगा, बिही, जामुन आदि के पौधे वितरित कर नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करेगी।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती है और इससे निपटने के लिए वृक्षारोपण के साथ वर्षा जल संरक्षण भी अत्यंत आवश्यक है। प्रकृति के संतुलन के लिए पेड़, पानी और पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन की चुनौती का उल्लेख करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण तथा वर्षा जल संरक्षण करने प्रेरित किया, ताकि ग्रीष्मकाल में जल संकट से बचा जा सके।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम बैगाकापा में संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि गांव में लगभग 21 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 01 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से नवीन माध्यमिक शाला भवन का निर्माण प्रगति पर है। उप मुख्यमंत्री ने जी-राम योजना के तहत मुक्तिधाम बनाने तथा शौचालय निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही बैगाकापा में पंचायत भवन और मिडिल स्कूल निर्माण की स्वीकृति की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विद्यालय में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य भी तेजी से संचालित हैं। 

 कलेक्टर कुंदन कुमार, डीएफओ अभिनव कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे  ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और स्कूली बच्चे मौजूद रहे। 

शपथ ग्रहण में- इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष  सुजीत वर्मा , राधेश्याम अग्रवाल, पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन अग्रवाल, ताराचंद गोयल, प्रमोद गोयल , श्याम सुंदर गोयल, पवन गोयल, राकेश गोयल, सुशील गोयल, प्रदीप गोयल, संजय अग्रवाल, विनोद गोयल ,मुरारी गोयल, विजय गोयल, सुमित गोयल, अमित गोयल, निखिल गोयल, नितिन,नवीन,पीयूष, निरंजन अग्रवाल एवं सभी पीआईसी सदस्य, पार्षद गण, कोमल गिरि गोस्वामी, धनीराम यादव , गुरमीत सलूजा, दिनेश साहू , महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा , रवि शर्मा, समुंद चंद्राम , सुशील यादव , राजेंद्र साहू , लेखराज ठाकुर , दिनेश कश्यप , राजेंद्र साहू , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सावित्री राजपूत, संतोष साहू , रामअवतार राजपूत , राकेश दुबे , संदीप सोनी , विजय जायसवाल , जवाहर दिवाकर, वरिष्ठ और प्रबुद्धजन अनिल दास  , लल्ला सिंह ठाकुर , राकेश ठाबड़ा, नितेश पाठक , अरुण कश्यप ,, ओंकार खत्री , संजय राजपूत ,  सरोज उपाध्याय , राजेश साहू , मनोज जायसवाल , बनवारीलाल अग्रवाल , अशोक शर्मा , राजेंद्र तिवारी , तितरा सिंह राजपूत , शंकर खत्री , संतोष मिश्रा,  अन्य सभी वरिष्ठ जन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

अरुण साव  ने किया आत्मानंद स्कूल में निःशुल्क साइकिल-   प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने भाजपा के वरिष्ठ  धनी राम यादव,  गुरमीत सलूजा, महाजन जायसवाल,  प्रदीप मिश्रा शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष, महामंत्री, नगर पालिका के सभापती  विश्वास दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष  अशोक जायसवाल , तामेश्वर साहू,, नरेंद्र खत्री कमलेश श्रीवास मुकुल तिवारी, बीईओ मनीषा पाटले  संस्था के प्राचार्य  अरुण जायसवाल जी के उपस्थिति में कुल 47 अ जा अ जे जा अन्य पिछड़े वर्ग एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे सामान्य वर्ग के छात्राओं को अपने आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं सहित साइकिल प्रदान करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाली यह योजना लड़कियों के जीवन को न सिर्फ विद्याध्ययन में सुगम बनाती है अपितु उनके सुखद सरल भविष्य का निर्माण करती है, उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं को दूर दराज गांव से सुगमतापूर्वक आवागमन की सुविधा मिलती है एवं बिना थके बालिकाएं विद्याध्ययन कर पाती है।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष  विश्वास दुबे द्वारा मंच निर्माण की मांग किए जाने पर उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में विद्यालय की गरिमा के अनुरूप एक भव्य आकर्षक मंच का निर्माण कराया जाएगा, साइकिल मिलने पर बच्चियों के खिले चेहरे देख कर उन्होंने बच्चियों से खूब मेहनत कर अच्छे अंक प्राप्त कर माता पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने शुभेच्छा जाहिर किया कार्यक्रम में प्राचार्य  अरुण जायसवाल एवं उनके बी आर चेलक,  सी पी साहू  अंशिका त्रिपाठी, मिथिलेश्वरी साहू वैभव आनंद अंकिता जॉन्सन, कंचन कर्माकर ममता कौशिक मोनिका कौशिक गरिमा पाठक माहेश्वरी पात्र विजय विश्कर्मा दिशान जेकब आनंद गुप्ता निधि नायक शिफाली सोनी मुस्कान यादव अमर सोनवानी संगीता साहू मोल श्री उपाध्याय भूपेंद्र पोर्टे चंद्रशेखर श्रीवास प्रणिता दास दीपक जोशी चन्द्रसेन ध्रुव संतोष मरकाम धनंजय लहरे सौगात श्याम एवं संस्था में अध्ययनरत लगभग 700 छात्र छात्राएं एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Latest