लाखो के सोने चांदी आभूषण चोरी करने वाले महिला पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार पहुँचाया सलाखों के पीछे..



हरिपथ:सीपत-25 अगस्त ग्राम दर्राभाठा में हुई लाखो की चोरी का पर्दाफास कर पुलिस ने आरोपियों से चोरी में गये शत प्रतिशत माल को बरामद कर आरोपी दिनेश सोनवानी पिता पंचराम सोनवानी उम्र 31 साल निवासी दर्राभाठा एवं सनिता कौसले पति स्व बसंत कौसले उम्र 37 साल निवासी रामा केयर अस्पताल बिलासपुर थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। बरामद संपत्ति-7.66 ग्राम सोने के जेवर361 ग्राम चांदी के जेवर, पुलिस ने जप्त किया।

मामले का संक्षिप्त विवरण पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सनत कुमार रात्रे पिता स्व हीरालाल रात्रे निवासी दर्राभाठा सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0 के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.08.2026 को सुबह 08.00 बजें प्रार्थी रोज की भांति काम करने के लिए एनटीपीसी सीपत चला गया था। प्रार्थी की पत्नि सविता देवी रात्रे सुबह करीबन 08.30 बजे घर के दरवाजा में बाहर से ताला बंद कर निदाई करने अपने खेत गयी थी। प्रार्थी की पत्नी करीबन 11.45 बजे दिन में खेत से घर आयी तो देखी की घर के बाहर दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ था। घर के कमरा अंदर जाकर देखी तो आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था आलमारी के लॉकर में रखे चांदी का पैरी एक जोडी , चांदी का पायल दो जोडी , चांदी का बिछिया तीन नग , चांदी का अंगूठी एक नग , एक नग सोने का मंगलसूत्र , सोने का लॉकेट तीन फर , सोने का फूल्ली एक नग , सोने का टॉप्स एक जोडी , नगदी रकम दस हजार रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश ंिसह (भा.पु.से.)पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के द्वारा चोरी एवं संपत्ति सम्बधित अपराध में आरोपियों की गिरफ्तारी व सत प्रतिशत मशरूका बरामद करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
थाना प्रभारी सीपत द्वारा चोरी की घटना को गंभिरता पूर्वक लेकर तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देकर अज्ञात आरोपी एवं मशरूका बरामदगी हेतु थाना से टीम तैयार कर रवाना किया गया, अज्ञात आरोपी की पता साजी के दौरान बीट आरक्षकों को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी संदेही दिनेश सोनवानी को घटना समय में प्रार्थी के घर के आस पास देखा गया है, जिस पर संदेही आरोपी दिनेश सोनवानी का पूर्व आपराधिक पृष्ठ भूमि की छानबिन किया गया, आरोपी संदेही पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में चालान होना पाया जाने से संदेही दिनेश सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो चोरी करने से इंकार किया, जो हिकतअमली एवं कडाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि प्रार्थी का मकान, उसके घर के आस पास है, तथा घटना दिनांक को जैसे प्रार्थी व उसकी पत्नी काम में निकले आरोपी प्रार्थी के मकान में लगे दरवाजा के ताला ताला तोडकर घर की आलमारी में रखे सोने चांदी के कीमती आभूषण एवं नगदी रकम को चुरा लिया था तथा चोरी के आभूषणों को पकडे जाने के डर से अपने सहयोग सनिता कौसले के पास छुपा दिया था जो आरोपी व महिला कि निशादेही पर चोरी गये शत प्रतिशत सोने चांदी के आभूषणों को बरामद किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।