भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा-अरुण साव ◆ नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन…

हरिपथ न्यूज ◆मुंगेली●● 7 मार्च नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वाधान में आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन मुंगेली जिले में सोमवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव उपस्तिथ हुए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में विधायक मुंगेली एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नुलाल मोहले, पुर्व विधायक लोरमी तोखन साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा साहू, मुंगेली जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पवन पांडेय, मुंगेली जनपद पंचायत सभपति शिव कुमार बंजारा,मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह के साथ महानिर्देशक प्रतिनिधि राजेन्द्र वैष्णव, सुमित तम्बोली, उपस्तिथ हुए।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है , जिसके अंतर्गत देश के 56 शहरों में यह आयोजन किया जायेगा , पहली बार ऐसा आयोजन हो रहा है जिसमें देश की राजधानी के अलावा राज्य एवं केन्द्र शासित सभी राज्यों की राजधानी में आयोजन किया जायेगा जिसमें भारत के गौरव के रूप में पहचाने जाने वाले यहां की संस्कृति, पुरातात्विक स्थान,खान -पान से भी रूबरू होंगे । हम पुरे विश्व को एक परिवार मानते हैं और विश्व की कल्याण की कामना करते हैं इसलिए जी -20 का थीम वसुधैव कुटुंबकम् हैं।
साव ने कहा कि इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है और निश्चित ही हम लोग प्रधानमंत्री के नेतृत्व में योग की तरह मिलेट्स के महत्व को स्थापित करेंगे।

व्यक्ताओ द्वारा जिले के युवाओ को संबोधित किया गया जिसमें गुरुकुल आई.सी.एस. बिलासपुर के डारेक्टर बृजेन्द्र शुक्ला द्वारा जी 20 के बारे में युवाओं को जानकारी दी और इसकी अध्यक्षता मिलने पर शुभकामनाएं दी, जिनके बाद मिलेट्स के विषय में कृषि विज्ञान केंद्र की प्रोफेसर डॉ तरुण द्वारा मोटे अनाज के बारे में जानकारी देकर इसे अपनाने हेतु जागरूक किया गया, शिक्षक एवं यूथ मोटिवेटर राजकुमार कश्यप द्वारा राष्ट्र के नवनिर्माण के युवाओं की भूमिका को लेकर युवाओं से चर्चा किया और इस प्रकार युवा राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य बनाये रखता है इस पर प्रकाश डाला, इसके बाद रासेयो कार्यक्रम प्रभारी मोहन उपाध्याय द्वारा जीवन शैली में पर्यावरण में पर्यावरण के बारे में जानकारी दी!
फौजी संतोष साहू ने युवाओं को बताए देश की सेना की कार्यशैली देश भक्ति पाठ और युवा शक्ति को अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने आह्वान किया।
नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ के राज्य निर्देशक श्रीकांत पाण्डेय द्वारा जिले के युवाओं को मोटिवेट करते हुए, गांव में, समाज मे कार्य करने का संकल्प युवाओं को दिलाया साथ ही नेहरू युवा केन्द्र के विषय मे जानकारी प्रदान किया और युवा शक्ति का मनोबल बढ़ाया! कार्यक्रम में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले द्वारा युवाओं को सार्थक चर्चा के लिए समाज के बीच अपना समय देने को कहा।


कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी एवं रूप रेखा नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ के राज्य निदेशक श्रीकांत पांडेय ने सभी को दिया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर प्रारम्भ हुआ, जिनके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया, कार्यक्रम के प्रारम्भ में नेहरू युवा केन्द्र के मुंगेली के जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद ने आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के विषय पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम में जी 20, और मिलेट्स मुख्य रूप से शामिल किया गया है जिसकी जानकारी दी।
इस मौके पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव कर्नाटक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय यादव, धनेश रजक, परषोत्तम निर्मलकर को सम्मानित किया गया, जिसके बाद मुंगेली जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कुशाल यादव, अरुण साहू, व युवा नितेश मोहले को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का संचालन सूरज शर्मा ने किया कार्यक्रम में युवा नीरज कठाले, पुष्पलता यादव, शारदा श्रीवास, परमेश्वर साहू, सुरेश राजपूत, पंकज यादव, मयंक यादव,श्रेयांश, जान मसीह के साथ जिले भर के युवा मौजूद रहे उपस्थित रहे!!