Lormiकार्यवाहीखपरिकलाग्राम पंचायतछत्तीसगढ़जनपद पंचायतन्यूजलोरमीविरोध प्रदर्शनसमस्या

आदेश निरस्त होने के बाद भी नेम प्लेट के नाम पर अवैध वसूली!ग्रामीणों ने कार्यवाही की किये मांग 

हरिपथ:लोरमी-8  सितंबर ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान, नशा मुक्त अभियान एवं शासन प्रशासन के विभिन्न योजनाओं के नारों का प्रचार-प्रसार के साथ स्थायी मकान नंबर प्लेट लगाने के नाम पर ग्राम पंचायत खपरीकला में मकानों पर स्थायी नंबर/नाम प्लेट लगाने के नाम पर एक संस्था के द्वारा ₹50-₹50 की अवैध वसूली करने का गंभीर मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है की जनपद पंचायत द्वारा इस संबंध में पूर्व में जारी पत्र को 3 सितंबर 2026 को ही तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है, इसके बावजूद गांव में खुलेआम अवैध उगाही जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि पैसे नही देने पर नहीं दी जा रही नाम प्लेट  ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आदेश रद्द होने के बाद भी संबंधित व्यक्तियों द्वारा घर-घर जाकर 50 रुपये की मांग की जा रही है। जो हितग्राही या ग्रामीण यह राशि देने से इनकार कर रहे हैं, उन्हें सख्त लहजे में कहा जा रहा है कि “जब तक 50 रुपये नहीं दोगे, नाम प्लेट नहीं मिलेगी।” सरकारी योजना राशन कार्ड निरस्त होने भयादोहन करने नकग आरोप भी लगाया गया।

मामला सीईओ तक पहुचा आदेश निरस्त-कार्यालय जनपद पंचायत लोरमी द्वारा जारी आदेश क्रमांक/3568/स्था./ज.पं./2026–27 (दिनांक 03.09.2026) के तहत स्पष्ट किया गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी मकान नंबर प्लेट लगाने से संबंधित 20 अगस्त 2026 का पत्र तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जनपद पंचायत के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर, एसडीएम, संबंधित थाना प्रभारियों और सभी सरपंच व सचिवों को सूचनार्थ एवं पालनार्थ भेजी गई।

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग-आरोप है,की संस्था के द्वारा उक्त आदेश को दरकिनार कर इस जबरन वसूली पर प्रशासन तत्काल हरकत में आई आदेश निरस्त किया गया। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए और फर्जी तरीके से पैसे मांगने वाले दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने मांग किए।

जनपद सभापति विद्यानन्द चंद्राकर ने कहा कि मेरे जनपद क्षेत्र गांव में जमकर घरों घरों नेम प्लेट के नाम पर अवैध वसुली किया गया है। प्रशासन तत्काल जाँच कर कार्यवाही करें। 

एसडीएम अजीत पुजारी ने कहा कि मामला सज्ञान में आया है,जांच के बाद कार्यवाही किया जायेगा।

जनपद पंचायत सीईओ सुरेश कंवर ने कहा कि मामले में तत्काल आदेश निरस्त ने कर किया गया। शिकायत की जांच कर कार्यवाही करेंगे।  

Latest