जलजीवन मिशन में लगने वाले 24 नग डीआई पाईप चोरी की शिकायत: पुलिस जाँच में जुटी…

हरिपथ:लोरमी-26 जून ग्राम गोड़ख़ाम्ही नहर पास के पास जल जीवन मिशन अंतर्गत क्षेत्र में शुद्ध पेयजल के लिए विस्तारित के लिए हैदराबाद के ठेकेदार द्वारा पाईप बिछाई जा रही। महंगी 24 नग ड़ीआई पाईप चोरी होने की शिकायत का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पाईप कीमत लगभग 6 लाख बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद की जीकेआर. इंफ्राकान के द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत 266 गांव में बिछाए जाने वाले पाइप लाइन को विस्तारित कर रही है, जिसको विभिन्न स्थलों में पाइपों को डंप कर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 10 जून को बाकायदा एक ट्रक में हाइड्रा की मदद से लगभग 6 मीटर लंबी लोहे की कीमती पाइप 330 बाय ढाई ह्यूम साईज लगभग 20 फीट लम्बाई वाले इस महंगी पाइप को हाइड्रा की मदद से ट्रक में लोड कर चंपत हो गए। 23 जून को ठेकेदार एवं साइड में जब पाइप को लगाने के लिए गए तो पाइप कम लगा। ठेकेदार ने स्थल पर लगी सीसीटीवी की मदद से चेक किया जिसमें एक अज्ञात हाइड्रा द्वारा ट्रक में लोड कराकर ले जा रहे है। इस घटना की खबर जब ठेकेदार को लगी तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया एवं थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। ठेकेदार एवं अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पाइप की कीमत बाजार मूल्य लगभग 6 लाख बताया है!

गौरतलब है, कि घटना स्थल से इतनी बड़ी वजनदार महंगी पाईप चोरी होना बड़ी घटना को की ओर इशारा करता है! पाइप किसने चुराई? ट्रक किसकी थी? हाइड्रा वहां कैसे पहुंचा? अज्ञात को स्थानीय मदद कैसे मिली?यह सब जांच का विषय है?
इधर हैदराबाद की कंपनी की पाइप चोरी होने के बाद विभाग एवं कंपनी में हड़कंप मचा हुआ है,पाइप चोरी घटना के बाद से ठेकेदार के लोग लगातार थाने में बिल-स्टॉक लेकर पहुँच रहे हैं। पुलिस को लिखित आवेदन मिलने के बाद से जांच करने में जुटी गई है।

पीएचई विभाग के एसडीओ आशीष मिश्रा ने बताया कि ग्राम गोड़खमहि नहर के पास से ठेकेदार का 24 नग डीआई पाइप चोरी हुई है। जिसकी शिकायत संबंधित ठेकेदार ने थाने में किया है।
थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि पाईप चोरी की लिखत शिकायत ठेकेदार से प्राप्त हुई है। मामले में पुलिस जांच कर वैधानिक कार्यवाही करेगी।