अवैध शराबआबकारीकार्यवाहीछत्तीसगढ़न्यूजमुंगेली

CG News-आबकारी विभाग ने आरोपी से 8.28 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्त कर भेजा जेल..

हरिपथमुंगेली-21 अक्टूबर ग्राम नवागांव चीनू में  आबकारी विभाग ने  आबकारी उप निरीक्षक, विशेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम  सोमवार को ग्राम नवागांव चीनू,  8.28 लीटर देशी मदिरा प्लेन जप्तकर आरोपी मिथुन बंजारे 25 वर्ष  पिता संतोष बंजारे साकिन नवागांव चीनू के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती थारा 34 (1) (क) (च), 34(2) व 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम कर नन्यायिक रिमांड में भेजा गया।

जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर  राहुल देव द्वारा दिये गये निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी  राजेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने कार्यवाही किया है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी स्टॉफ हरिचरण खुंटे, जयेन्द्र नंदागौरी एवं वाहन चालक शामिल रहे।

Latest