चन्द्रयान 3 की सफलता पर झूमा देश मंदिरों में पूजा के साथ तिरंगे झंडे को लेकर खुशियां मनाई,थाने में केक काटकर बच्चों को बांटे…

हरिपथ ◆ लोरमी-23 अगस्त को इसरो के वैज्ञानिकों ने चन्द्रयान 3 की सफलता पूर्वक सतह पर उतरने को लेकर सुबह उत्साह के साथ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना शाम को लैंड होते ही नगर में रोमांचकारी अनुभव के साथ फटाके फोड़कर जश्न मनाए। थाने में केक काटकर खुशियां मनाई।
पूरे देश के साथ विश्व भारत की चन्द्रयान 3 की सफलता आसमान में झंडे गाड़ दिए। वैज्ञानिकों ने भारत देश चन्द्रयान के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन गया है चन्द्रयान 3 के सफलता को देखने स्कूली छात्रों के नगर के सभ्रांत लोग भी टीवी के सामने डटे रहे।

सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति के सदस्यों ने गुरुद्वारा चौक के पास मौजूद हनुमान मंदिर में भारत माता का तिरंगा लहराते हुए फटाखे फोड़कर आम जनता को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया एवं इस उपलब्धि के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों के लिये जिंदाबाद के नारे लगये।
थाना स्टाफ ने चन्द्रयान की सफलता पर थाने में टीआई गौरव पांडे के साथ पूरे स्टाफ ने केक काटकर बच्चो को खिलाएं। इस दौरान टीआई गौरव पांडे ने कहा कि यह दिवस गौरवशाली है,हम सौभाग्यशाली है,की यह ऐतहासिक पल के गवाह बने।
मुकेश जायसवाल ने बताया कि सुबह से ही सभी भक्त जन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना करके चन्द्रयान 3 की सफलता के लिए लगे हुए थे और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे कि इस काम में देश को सफलता मिले सभी लोगों की प्राथना काम आई एवं इस अमूल्य पल के लिए भारतवासियों की आंखे खुशियों से भर गयी।
चँदा मामा अब दूर नही…

मुंगेली- राजपूत क्षत्रिय समाज पंजीयन क्रमांक 3738 छत्तीसगढ़ प्रांत के केंद्रिय मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दिए।